iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में शहीद उधम सिंह को नमन: टीवी सेंटर पार्क में उमड़ा...

जालंधर में शहीद उधम सिंह को नमन: टीवी सेंटर पार्क में उमड़ा नेताओं का सैलाब, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित पार्क में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्रियों समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ‘भारत माता की जय’ व ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जालंधर के टीवी सेंटर के सामने स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में आज सुबह से ही श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी रही। महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उन्हें नमन करने पहुंचे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया नमन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ पार्क में पहुंचे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

पूर्व मंत्रियों और BJP नेता मनोरंजन कालिया ने दी श्रद्धांजलि

iTree Network Solutions +91-8699235413

मौके पर मौजूद पूर्व मंत्रियों और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 1940 को लंदन में शहीद उधम सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।

उनकी अटूट देशभक्ति और संघर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी थी। उस दिन निर्दोष भारतीयों के नरसंहार को देखकर बालक ऊधम सिंह ने संकल्प लिया था कि वे इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाकर रहेंगे।

आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम

नेताओं ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। आने वाली पीढ़ियों को शहीद उधम सिंह के जीवन और उनके महान बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ 500 ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਧੁੰਦਲਾ: ਤੂਫ਼ਾਨ ਤੇ ਮੀਂਹ ‘ਚ ਵੀ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਬੈਠਣ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ; ਵਰਕ ਪਰਮਿਟ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ

Buland kesari/ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟ-ਗ੍ਰੈਜੂਏਸ਼ਨ ਵਰਕ ਪਰਮਿਟ (PGWP) ਲਈ ਆਪਣੀਆਂ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲਗਭਗ 1,000 ਭਾਰਤੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸੰਕਟ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।...

You cannot copy content of this page