iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homeludhianaबचपन की सुरक्षा पर सवाल: स्कूल से बच्चा लापता होने पर बवाल,...

बचपन की सुरक्षा पर सवाल: स्कूल से बच्चा लापता होने पर बवाल, परिजनों ने किया धरना-प्रदर्शन

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कल (मंगलवार) स्कूल से एक बच्चे के कथित अपहरण के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आज स्कूल के मुख्य गेट के बाहर धरना लगाया है। 5 वर्षीय बच्चा एलकेजी में पढ़ता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की गंभीरता और हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने अंदर से गेट बंद कर लिया है और आज स्कूल में पूर्ण रूप से छुट्टी घोषित कर दी है। धरने पर बैठे बच्चे के दादा ने बताया कि उनका पोता पिछले 6-7 साल से उन्हीं के पास रह रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता का 4 महीने पहले देहांत हो गया था और उसकी मां कई साल पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुकी थी। बच्चे के पालन की पूरी जिम्मेदारी दादा-दादी ही उठा रहे थे।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन को बाकायदा एक एफिडेविट और लिखित निर्देश दिया था कि बच्चे को उनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति (खासकर उसकी मां) को न सौंपा जाए।

जानकारी देते हुए बच्चे के दादा।
जानकारी देते हुए बच्चे के दादा।

छुट्टी से पहले ही बच्चे को ले गई मां

परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कल सुबह करीब 10:30 बजे (स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही) बच्चे की मां कुछ लोगों के साथ स्कूल आई और बच्चे को अपने साथ ले गई।

परिजनों का सीधा आरोप है कि बिना स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ की सहमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल के अंदर से बच्चे को इस तरह नहीं ले जा सकता।

सीसीटीवी में मां के साथ नजर आया बच्चा।
सीसीटीवी में मां के साथ नजर आया बच्चा।

पुलिस प्रशासन पर भी असहयोग का आरोप

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। यहां तक कि जिस गाड़ी में बच्चे को ले जाया गया था, उसे भी परिजनों ने गांव के सरपंच की मदद से खुद ही ट्रेस करके बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उलटा उन्हीं पर सवाल खड़े कर रही है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

धरने पर बैठे लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उन्हें उनका बच्चा वापस नहीं मिल जाता, उनका यह धरना जारी रहेगा। उनका कहना है हमने बच्चा इस स्कूल में पढ़ने भेजा था हमें हमारा बच्चा इसी स्कूल से वापस चाहिए।

परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है और बच्चा उन्हें सुरक्षित नहीं सौंपा जाता है, तो वे सीधा पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देंगे और बड़े स्तर पर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

परिवार ने कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया: एसएचओ

एसएचओ सलेम टाबरी ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है। परिवार की और से कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया है। बच्चे को मां ही लेकर गई है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में केस चल रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਪਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਲਾਫਟਰ ਚੈਲੇਂਜ ਤੋਂ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ: ਚੰਦਨ ਪ੍ਰਭਾਕਰ ਨੇ ਕਿਹਾ – ਮੈਨੂੰ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਨਿਰਮਾਤਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਐਂਟਰੀ ਮਿਲੀ, ਪਰ...

Buland kesari/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਕਪਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਬਚਪਨ ਦੇ ਦੋਸਤ ਚੰਦਨ ਪ੍ਰਭਾਕਰ ਨੇ ਕਾਮੇਡੀ ਦੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿੱਚ ਉਸਦੀ ਪ੍ਰਸਿੱਧੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਭੂਮਿਕਾ...

You cannot copy content of this page