iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाजः पायलट ने...

लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाजः पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-484) उड़ान भरने से ठीक पहले परेशानी में फंस गई। विमान रनवे की तरफ बढ़ रहा था, तभी अचानक उसमें से तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही पायलट ने विमान को आगे ले जाने के बजाय वापस एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया।लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाजः पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

iTree Network Solutions +91-8699235413

तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

आगे ले जाने के बजाय वापस एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया।

 

तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।

 

इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एअर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और विमान में आई तेज आवाज के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

 

यह पहली बार नहीं है, जब हलवारा से जुड़ी एअर इंडिया की उड़ान प्रभावित हुई हो। कुछ दिन पहले भी दिल्ली से हलवारा आ रही फ्लाइट को 10 हजार फीट की ऊंचाई से एहतियातन वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। उस दिन भी खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग से पहले दो चक्कर लगाने पड़े थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने ये बातें बताईं…

iTree Network Solutions +91-8699235413

इंजन की दिशा से आई तेज आवाजः प्रत्यक्षदर्शी अमनदीप सिंह के अनुसार, शुक्रवार (7 अगस्त) दोपहर 2:40 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट यात्रियों को लेकर एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था। तभी विमान में आगे की ओर से तेज आवाज आई। आवाज आते ही उड़ान रोक दी गई और विमान को वापस एप्रन पर लाया गया।

 

तकनीकी खामी और दिल्ली में खराब मौसम: यात्रियों को कर्मचारियों ने बताया कि फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी आई है। इसके साथ ही दिल्ली में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण भी उड़ान संचालन रोकने की सलाह दी गई थी। इन दोनों कारणों से टेकऑफ टाल दिया गया।

30 यात्रियों ने रद्द की यात्राः दोपहर की इस फ्लाइट में 50 यात्री सवार थे। 4 घंटे की देरी की बात सुनकर 30 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी और घर लौट गए। वहीं 20 यात्री इंतजार करते रहे और शाम 7 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

 

पंजाब-चंडीगढ़ में हाल में ये विमान दुर्घटनाएं हुईं

एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा: दो महीने पहले एअर इंडिया की एक फ्लाइट रात में रास्ता भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जा घुसी। इसे पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी देकर वापस भेजा। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे अमृतसर लैंड होना था। पाकिस्तान के एयर स्पेस से जब फ्लाइट लौटी तब तक अमृतसर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया था, ऐसे में इसे वापस दिल्ली भेज दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह फ्लाइट रास्ता भटक गई थी।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में धमाका और धुआं: 6 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगड़ एयरपोर्ट पर उतरी इंडिगो की फ्लाइट (6E 108) के रनवे पर लैंड करते ही केबिन के पिछले हिस्से में अचानक धुआं भर गया। जांच में पता चला कि एक यात्री के पावर बैंक में विस्फोट हुआ था। विमान में मची अफरातफरी और इमरजेंसी स्लाइडर से यात्रियों को बाहर निकालने के दौरान 5 से 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया।

बठिंडा में सैन्य विमान दुर्घटना: बठिंडा जिले के अकलियां कलां गांव में 7 मई 2025 रात करीब 1:30 बजे एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गेहूं के खेतों में गिर गया। विमान गिरने के बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में मलबे की चपेट में आने और आग बुझाने की कोशिश के दौरान 2 नागरिकों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए। पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट करने में कामयाब रहा था।

अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 13

iTree Network Solutions +91-8699235413

जून 2025 को भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण पठानकोट जिले के एक गांव के खुले खेतों में एहतियातन उतारना पड़ा। इस घटना में हेलीकॉप्टर और चालक दल दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे और कोई नुकसान नहीं हुआ।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page