Buland Kesari/ झज्जर : जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर के सहयोग से 1965 भारत-पाक युद्ध के विशिष्ट सेवा मेडल मरणोपरान्त शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा जी धारौली, 4 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट,भारतीय सेना के सम्मान में शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित 11वे विशाल रक्तदान शिविर में श्रीमती नीलम सहित 86 युवाओं ने रक्तदान किया । सिविल हॉस्पिटल, झज्जर की ब्लड बैंक की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन हुआ I
मां-मातृभूमि सेवा समिति,वीरों की देवभूमि धारौली के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में नितेश भोरिया, कोसली ने 46वी बार रक्तदान, भिंडावास गांव, जिला झज्जर के डॉ. सोनू ने 34वी बार रक्तदान, रिंकू लांबा धारौली ने 24वी बार रक्तदान, मास्टर धर्मवीर नाहरवाल, गांव छप्पार ने 24वी बार रक्तदान, सुखवीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 23वी बार रक्तदान किया I
रक्तदान शिविर में 26बार रक्तदान कर चुके अश्वनी मल्हान गांव गिरधरपुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए ।
जबकि जहाजगढ़ गांव के जांबाज समाजसेवी व 19वी बार रक्तदान कर चुके प्रमोद जांगडा विशेष अतिथि -1 तौर पर शामिल हुए और झज्जर जिले के साल्हावास के समाजसेवी पवन जाखड़ विशेष अतिथि -2 के रूप में शिरकत की।
30बार रक्तदान कर चुके डॉ.संदीप गुलिया, जहांगीरपुर गांव, झज्जर निवासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की I
रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए निम्न 1.धर्मेंद्र यादव, डारेक्टर मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली 2.कोसली के शिक्षाविद् प्रवीण यादव (लेक्चरर इन मैथमेटिक्स, हुसैनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) 3. मास्टर रोहित यादव, प्रो.लेवी डिस्पोजल हाउस, कोसली 4.मास्टर सतीश यादव,भाकली निवासी 5.रेलवे स्टेशन कोसली के समाजसेवी सागर यादव 6.भूरावास गांव, जिला झज्जर के मास्टर संदीप 7.समाजसेवी दीपक सौलकी प्रो. सौलकी सेल एंड परचेज, मैन बस स्टैंड, झाडौदा गांव 8.समाजसेवा और शिक्षा को समर्पित मास्टर पवन कुमार धनीरवास 9.शिक्षा के साथ – साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी से निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर 10.सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 11.कोसली स्टेशन में नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली 12.सीनियर एडवोकेट राकेश लांबा, सिविल कोर्ट, कोसली और 13.संजय टैंट एंड जनरेटर हाउस, तुम्बाहेड़ी आदि ने अपनी नेक कमाई से सहयोग दिया I
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित समाजसेवी मंजीत सिंह, प्रो.श्री हंस बैग व स्टेशनरी हाउस, नत्थू राम काम्प्लेक्स, कोसली द्वारा रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले पहले 60 रक्तदाताओं को एक एक इंडोर प्लांट निशुल्क भेंट स्वरूप दिये I

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







