iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsगरबा कार्यक्रम में BJP नेता की बच्ची से बदसलूकी, POCSO के तहत...

गरबा कार्यक्रम में BJP नेता की बच्ची से बदसलूकी, POCSO के तहत जांच शुरू

Date:

National News

Buland Kesari/ मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक गरबा पंडाल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी गरबा उत्सव स्थल पर घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गरबा एंट्री को लेकर हुआ विवाद, वीडियो में धक्का देते दिखे नेता 

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी, तभी प्रवेश (एंट्री) को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने किशोरी के साथ बहस की और उसे ‘गेट आउट’ (बाहर निकलो) कहते हुए पंडाल से बाहर धकेल दिया। वीडियो में पीड़ित किशोरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘उन्हें छूने की हिम्मत भी मत करना’, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नाबालिग की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और BNS की धारा 74 में केस दर्ज 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित किशोरी ने खुद हीरा नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी नेता कमल चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

Hindi Breaking News ## Hashtags #GarbaControversy #IndoreNews #BJPLeader #KamalChauhan #GarbaNews #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #IndoreCrime #POCSOCase #ViralNews #HindiNews #LatestNews #इंदौरन्यूज़ #बीजेपी #गरबाविवाद #ताजाखबर #मध्यप्रदेशसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज़

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਛੇਤੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਚੱਕਰ ‘ਚ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲ਼ੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ATM, ਤਿੰਨੇ ਕਾਬੂ

Buland Kesari/ ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ATM ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼...

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ ’ਚ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ, ਮੁੱਖ ਮੁਲਜ਼ਮ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਸਾਲਾਸਰ ਤੋਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

**ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਕੁਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ’ਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद

पटियाला की एक अदालत ने सोमवार को पंजाब के पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को मानहानि मामले में एक साल की कठोर कारावास की...

You cannot copy content of this page