**जालंधर:**(Buland Kesari) जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) जालंधर की ओर से आज एसोसिएशन की पुरानी लाइब्रेरी में दिवाली पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्ष में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रतन दुआ, सचिव एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट कुनाल गोयल, उपाध्यक्ष एडवोकेट सुदेश कुमारी, जूनियर उपाध्यक्ष एडवोकेट रोबिन सेठी, संयुक्त सचिव एडवोकेट धीरज भगत तथा सहायक सचिव एडवोकेट रवीना सेठी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने धार्मिक रस्मों में भाग लिया।
इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अपूर्वा बख्शी, एडवोकेट मानवी उप्पल, एडवोकेट अनु सोढ़ी, एडवोकेट नवनीत कौर, एडवोकेट एरिक, एडवोकेट मोहित सेपला, एडवोकेट बलविंदर कौर, एडवोकेट आयुष्मान नागपाल, एडवोकेट तजिंदर सिंह, एडवोकेट जे.पी. सिंह और एडवोकेट गुलशन सेठी भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा एडवोकेट आर.के. भल्ला, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, एडवोकेट बी.एस. लक्की, एडवोकेट आदित्य जैन, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट रोहित गंभीर, एडवोकेट राहुल रामपाल, एडवोकेट मनीत मल्होत्रा, एडवोकेट रविश मल्होत्रा, एडवोकेट दविंदर राणा, एडवोकेट गौरव आनंद, एडवोकेट विकास भारद्वाज, एडवोकेट विक्रम शर्मा, एडवोकेट गुरलीन कौर, एडवोकेट बीना कश्यप और एडवोकेट जैक्सन त्रेहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के उपरांत बार सदस्यों के लिए लंगर वितरित किया गया। सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए दिवाली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य, तरक्की और समृद्धि की प्रार्थना के साथ हुआ।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









