Buland Kesari/ जालंधर। पंजाब कला साहित्य अकादमी रजि., जालंधर की ओर से 30वां वार्षिक अकादमी पुरस्कार वितरण समारोह 22 नवंबर 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे लायंस क्लब, जालंधर में आयोजित किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए सुक्रांत सफरी ने बताया कि समारोह में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला कांग्रेस (शहरी) के अध्यक्ष राजिंदर बेरी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर देशभर से साहित्य, कला, शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस सतिंदर सिंह, डॉ. अनूप कुमार बसु, डॉ. गुनित कौर, डॉ. योगेश गोयल, प्रो. नवनीत सिंह सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
अकादमी की ओर से समारोह में शामिल होने के लिए साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







