iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharजालंधर सेंट्रल में BJP का उम्मीदवार होगा कौन? इन चार नामों पर...

जालंधर सेंट्रल में BJP का उम्मीदवार होगा कौन? इन चार नामों पर चर्चा

Date:

National News

**मनोरंजन कालिया से लेकर गुलशन कुकरेजा तक दावेदारों के नाम चर्चा में; शैली खन्ना भी दौड़ में, गठबंधन हुआ तो संयुक्त उम्मीदवार की बन सकती है संभावना**

Buland Kesari/ BJP candidate in Jalandhar central: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी दो चरणों में 70 से अधिक उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। जालंधर सेंट्रल सीट से पार्टी ने नितिन कोहली को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी उम्मीदवार के रूप में सामने आ सकते हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें भाजपा के उम्मीदवार के ऐलान पर टिकी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाजपा की संभावित सूची में फिलहाल चार नामों की चर्चा है। इनमें सबसे आगे पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया का नाम बताया जा रहा है। दूसरे नंबर पर भाजपा और आरएसएस से जुड़े उद्योगपति गुलशन कुकरेजा की चर्चा है। गुलशन कुकरेजा को मनोरंजन कालिया का करीबी भी माना जाता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अलावा पूर्व भाजपा नेता राकेश राठौर का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। चुनाव नजदीक आते ही उनका नाम चर्चा में आता रहा है, हालांकि अब तक उन्हें टिकट नहीं मिल पाई। वहीं, चौथा नाम महिला नेत्री शैली खन्ना का है। शैली खन्ना वर्ष 2018 से 2023 तक जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 17 से भाजपा की पार्षद रह चुकी हैं। उनके वार्ड में सूर्या एन्क्लेव सहित गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, कोमल विहार, बशीरपुरा और रॉयल एन्क्लेव जैसे इलाके शामिल थे। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस सीट का चुनावी समीकरण भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन पर भी निर्भर कर सकता है। यदि दोनों दलों के बीच चुनावी समझौता होता है तो जालंधर सेंट्रल में संयुक्त उम्मीदवार उतारे जाने की संभावना बन सकती है। लेकिन यदि सहमति नहीं बनती तो अकाली दल भी अपना अलग उम्मीदवार मैदान में उतार सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब सवाल यह है कि भाजपा अपने इन चार संभावित चेहरों में से किस पर भरोसा जताती है? क्या मनोरंजन कालिया को फिर मौका मिलेगा या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी? साथ ही, क्या भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन इस सीट के उम्मीदवार का फैसला करेगा? जालंधर सेंट्रल की चुनावी तस्वीर इन राजनीतिक फैसलों के बाद ही साफ होगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ੀ ‘ਤੇ ਆਏ ਭਾਨੇ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਾਥੀਆਂ ਸਣੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ

Buland Kesari/ ਬਰਨਾਲਾ : ​ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਬਰਨਾਲਾ ਦੀਆਂ ਕਚਹਿਰੀਆਂ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब कला साहित्य अकादमी का 30वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 22 नवंबर को

Buland Kesari/ जालंधर। पंजाब कला साहित्य अकादमी रजि., जालंधर की ओर से 30वां वार्षिक अकादमी पुरस्कार वितरण समारोह 22 नवंबर 2026 (रविवार) को सुबह...

You cannot copy content of this page