चीन-पाकिस्तान की सैन्य साझेदारी से भारत को दो मोर्चों पर खतरा: अमेरिकी आयोग की चेतावनी
Buland Kesari/ नई दिल्ली: चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को लेकर अमेरिकी कांग्रेस के एक आयोग ने भारत की सुरक्षा पर चिंता जताई है। अमेरिकी यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन की ओर से पाकिस्तान को मिल रही सैन्य सहायता भारत के लिए दो मोर्चों पर युद्ध की चुनौती बढ़ा सकती है।
रिपोर्ट में मई 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष और पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है। आयोग के अनुसार, इस घटनाक्रम ने दिखाया कि चीन सीधे युद्ध में शामिल हुए बिना भी संकट के समय पाकिस्तान की मदद कर सकता है।
अमेरिकी आयोग ने वॉशिंगटन को सलाह दी है कि वह भारत के साथ रक्षा सहयोग मजबूत करे। विशेष रूप से हिंद महासागर में समुद्री निगरानी, खुफिया जानकारी साझा करने और सैन्य समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
रिपोर्ट में चीन की बढ़ती नौसैनिक मौजूदगी और भारत की औद्योगिक क्षेत्रों में चीनी निर्भरता को भी सुरक्षा से जुड़ी चुनौती बताया गया है। आयोग का मानना है कि भारत-अमेरिका सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
#चीन #पाकिस्तान, #भारत दो मोर्चों पर खतरा, #अमेरिकी आयोग रिपोर्ट, #ऑपरेशन सिंदूर, भारत अमेरिका रक्षा सहयोग, #China Pakistan Military Alliance, #Buland Kesari.

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







