Buland kesari/जालंधर के APJ स्कूल को गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे के करीब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। वहीं बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित तरीके से घर भेज दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दो महीने के अंदर तीसरी बार स्कूल को उड़ाने की धमकी मिली है।
वहीं आज पंजाब सीएम भगवंत मान भी जालंधर में हैं, जिसके चलते हाई सिक्योरिटी है। बावजूद इसके स्कूल को बम से उड़ाने की मेल मिली है। बता दें कि, मंगलवार को ही BSF चौक में स्कूटी और अमृतसर आर्मी एरिया के बाहर ब्लास्ट हो चुका है। इसके साथ ही पंजाब को लगातार बम धमाकों की धमकियां भी मिल रही हैं।
स्कूल को धमकी मिलने के बाद की PHOTOS









परिजन स्कूल से छुट्टी के मैसेज को लेकर परेशान
परिजनों का कहना है कि उन्हें स्कूल से फोन आया और कहा कि सिक्योरिटी कारण के चलते छुट्टी कर दी गई है। स्कूल में पुलिस पहुंच गई है। वहीं अन्य परिजन ने कहा कि 9 बजे सिक्योरिटी रीजन बताकर स्कूल में छुट्टी की गई है। उन्हें स्कूल से मैसेज आया है कि 10 बजे पेरेंट्स बच्चों को घर ले जाए। परिजन स्कूल से छुट्टी के मैसेज को लेकर परेशान है।
छात्र की अपील- प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए
आठवीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि स्कूल को 3 से 4 बार बम की थ्रेट आने से छुट्टी हुई है। छात्र ने अपील की है कि प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए।
किसी तरह के थ्रेट की जानकारी नहीं-प्रिंसिपल
प्राइमरी स्कूल इंचार्ज और प्रिंसिपल रंजना डोगरा ने बताया कि उनको मैनेजमेंट की तरफ से फोन आया था कि बच्चों को आज एक घंटा पहले छुट्टी कर दें। इसके चलते पेरेंट्स को एक घंटा पहले आकर बच्चों को लेकर जाने का मैसेज किया गया था। किसी तरह की थ्रेट की जानकारी नहीं है। उन्होंने तो मैनेजमेंट की इंस्ट्रक्शन को ही फॉलो किया है। कल के लिए क्या इंस्ट्रक्शन होंगे ये भी पेरेंट्स को स्कूल ग्रुपों में सूचित कर दिया जाएगा।
जालंधर के 5 से 6 स्कूलों को धमकी-एडीसीपी 1
मामले में एडीसीपी 1 आकर्षी जैन ने कहा कि जालंधर के 5 से 6 स्कूलों को धमकी भरी मेल मिली है। पुलिस सभी स्कूलों में जांच कर रही है। अभी तक कहीं से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
पुलिस और स्कूल प्रशासन की मीटिंग
डॉक्टर निपुन खन्ना ने बताया कि स्कूल से केजुएटली चांस को लेकर छुट्टी का मैसेज किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार थ्रेट आनी शुरू हो गई है। आज स्कूल में पुलिस के अधिकारी स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








