iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsCigarette का हर कश मौत के करीब! होश उड़ा देगी ये खबर

Cigarette का हर कश मौत के करीब! होश उड़ा देगी ये खबर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari ;- जालंधर (Cigarette) पीना स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है, यह बात हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सिगरेट में 7,000 से ज्यादा केमिकल होते हैं, जिनमें से 250 से अधिक बेहद हानिकारक और 70 से ज्यादा कैंसर पैदा करने वाले (कार्सिनोजेनिक) होते हैं? यह खतरनाक केमिकल न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर के लगभग हर हिस्से को धीरे-धीरे बीमार कर सकते हैं।Cigarette

iTree Network Solutions +91-8699235413

कैसे काम करते हैं ये ज़हरीले केमिकल?
सिगरेट जलाने के बाद इसमें मौजूद रसायन शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और खून में मिलकर विभिन्न अंगों पर बुरा असर डालते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख ज़हरीले तत्व इस प्रकार हैं:
निकोटीन – यह वह नशीला पदार्थ है जो धूम्रपान की लत लगाता है। यह रक्तचाप बढ़ाकर हृदय को नुकसान पहुंचाता है।
टार – यह फेफड़ों में जमता है और सांस लेने में दिक्कत के साथ-साथ कैंसर का कारण बन सकता है।
कार्बन मोनोऑक्साइड – यह खून में ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है, जिससे दिल और फेफड़े पर बुरा असर पड़ता है।
बेंजीन – यह ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) का कारण बन सकता है।
अमोनिया – यह फेफड़ों की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाता है और सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
आर्सेनिक – यह एक जहरीला पदार्थ है, जो आमतौर पर चूहे मारने के जहर में इस्तेमाल किया जाता है।
कैडमियम – बैटरियों में पाया जाने वाला यह तत्व किडनी को खराब कर सकता है।
पोलोनियम-210 – यह एक रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो कैंसर पैदा कर सकता है।
फॉर्मलडिहाइड – यह सांस की नली और फेफड़ों में जलन पैदा कर सकता है।

कैंसर, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण
सिगरेट में मौजूद ये खतरनाक केमिकल फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनियाभर में हर साल 80 लाख लोग तंबाकू से होने वाली बीमारियों की वजह से मरते हैं।

धूम्रपान करने वालों के लिए चेतावनी!
विशेषज्ञों के अनुसार, सिगरेट छोड़ने से तुरंत फायदा मिलना शुरू हो जाता है। पहले 20 मिनट में ही शरीर पर सकारात्मक असर दिखने लगता है, और 10 साल बाद कैंसर का खतरा आधा हो जाता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

सरकार को उठाने होंगे सख्त कदम
भारत में सरकार ने सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी संदेश देना अनिवार्य किया है, लेकिन यह काफी नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर सख्ती से रोक लगानी होगी और युवाओं को इस लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ: ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ; 10 ਸਾਲਾਂ ‘ਚ ਅਹੁਦਾ ਛੱਡਣ ਵਾਲੇ ਛੇਵੇਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ PM ਬਣੇ

ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੀ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਬ੍ਰਿਟੇਨ (UK) ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ (UK PM Keir...

You cannot copy content of this page