IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521920
बुलंद केसरी ब्यूरो, जालंधर : शहर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो हैरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी टावर एंकलेव बडाला चौक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बीए का छात्र है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज है।
इस संबंधी जानकारी के अनुसार ACP परमजीत सिंह की अध्यक्षता में CIA स्टाफ के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान गांव लोहारा के पास मौजूद थे तो उन्होंने गाड़ी चालक को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उससे 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पिता भी नशा तस्करी करता था।
सूत्रों अनुसार Police जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अब मां जसविंदर कौर और भाई साहिल के साथ मिलकर पंकज हेरोइन तस्करी करने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है।
Crime News, BA, student, was smuggling, drugs, caught, by police, two, kg ,heroin recovered









