IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200
बुलंद केसरी न्यूज, दिल्लीः Delhi Police: राजधानी की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने अर्श डल्ला गैंग के 2 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जांच में सामने आया है कि उक्त दोनों गैंगस्टर मोगा में एक कांग्रेसी नेता की हत्या में वांछित थे तथा Police ने दोनों गैंगस्टरों को प्रगति मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी पिस्तौल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की प हचान कृष्ण और गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
मिली जानकारी के अनुसार Delhi Police के स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि Khalistan Tiger Force के आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के 2 शूटर प्रगति मैदान के पास भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान बड़ी वारदात करने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोपी उक्त ग्राउंड के बाहर ब्लास्ट कर सकते थे। जिसके चलते दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने रेड कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पता चला है कि जब दिल्ली पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ग्रेनेड अटैक की भी कोशिश की लेकिन उससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Police गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लेगी। वहीं इस केस को लेकर दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था। इसे लेकर दोनों आरोपी आतंकी अर्शदीप डल्ला के साथ लगातार टच में थे। बता दें कि इन्हीं आरोपियों ने मोगा में कांग्रेसी नेता बल्ली की हत्या की थी। वारदात में इस्तेमाल वेपन भी Police ने बरामद कर लिया है।








