बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़: Bathinda Crime News: पंजाब की बठिंडा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जगदीप उर्फ Jaggu Bhagwanpuria को बठिंडा जेल में जान का खतरा है। उसका कहना है कि उसका किसी भी समय कत्ल किया जा सकता है इसलिए उसे बठिंडा से कसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाए। भगवानपुरिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए पजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पंजाब के एडीजी (जेल) को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की बठिंडा जेल के अलावा पंजाब की किसी भी केंद्रीय जेल में स्थानांतरित करने की मांग पर 10 दिनों में निर्णय लेने के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अब भगवानपुरिया मोहाली Police की हिरासत में है। उसने High Court से अपील अपील की है कि अगर उसे पुन: बठिंडा जेल में भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी क्योंकि वहां कई अन्य गैंग के सदस्य बंद है। वह उनके निशाने पर है। उसने इस संबंध में 21 सितंबर को राज्य के जेल अधिकारियों को मांगपत्र भी सौंपा था। जग्गू भगवानपुरिया ने लॉरैंस बिश्नोई, दिलप्रीत बाबा, नीटा देओल, गुरप्रीत सेखों और कई अन्य गैंगस्टरों से अपनी जान को खतरा बताया है।
भगवानपुरिया ने लारैंस बिश्नोई, दिलप्रीत बाबा, नीटा देओल, गुरप्रीत सेखों और कई अन्य गैंगस्टरों से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। Bhagwanpuria के अनुसार खतरा केवल गिरोह के नेताओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके समर्थकों से भी है, क्योंकि वे किसी न किसी तरीके का सहारा लेकर उसे खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस विकास सूरी ने भगवानपुरिया की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश पारित किए हैं।
जिक्रोयग्य है कि इस बीच, फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में लारैंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों ने जेल के कुछ कैदियों पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि वे गोइंदवाल जेल में याचिकाकत्र्ता जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह के सदस्य थे। Jaggu Bhagwanpuria को बठिंडा की केंद्रीय जेल से Central jail कपूरथला में भी रखा गया था, जहां बठिंडा जेल की तरह सभी सुरक्षा उपाय और मोबाइल फोन जैमर लगे हुए हैं। बाद में उसे कुछ अन्य मामलों में आरोपी बनाया गया था और वर्तमान में वह मोहाली पुलिस की हिरासत में है। उसे सूचित किया गया है कि अब उसे न्यायिक हिरासत में उस स्थान पर भेजा जाएगा, जहां उसके प्रतिद्वंद्वियों को रखा गया है। उसे एक फर्जी मुठभेड़ या जेल की लड़ाई में मार दिया जाएगा।








