iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsJalandhar में Gun Point पर बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Jalandhar में Gun Point पर बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Date:

National News

Buland kesari ;- Jalandhar मकसूदां के नंदनपुर रोड पर स्थित पटेल नगर में तीन लुटेरों ने कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार को बंधक बना गन प्वाइंट पर उससे कैश लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में घुस कर पहले तो शटर डाउन किया और जब दुकानदार ने विरोध जताया तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख कर गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद दुकानदार के पास जितना भी कैश था उसने लुटेरों के आगे रख दिया। आरोपी जाते हुए दुकानदार राजेश कुमार के बाइक की चाबी और मोबाइल ले गए।Jalandhar में Gun Point पर बड़ी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी देते पटेल नगर के ही रहने वाले राजेश कुमार पुत्र हीरा लाल ने बताया कि वीरवार की रात 8 बजे वह दुकान में था। इसी दौरान एक्टिवा पर 3 युवक दुकान के बाहर आकर रुके। दो युवक लोहा बेचने की बात करने लगे तो उसने मना कर दिया। एक युवक बाहर ही खड़ा था। देखते ही देखते दोनों ने शटर नीचे गिरा दिया और उससे मारपीट करके सब कुछ देने को कहा और गोली मारने की धमकी दी।

पीड़ित राजेश ने कहा कि उसने लुटेरों का विरोध भी किया लेकिन इसी बीच एक लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की धमकी देने लगा। डर के मारे राजेश ने अपनी जेब से 5 हजार रुपए निकाल कर लुटेरों को दे दिए जबकि लुटेरों ने गल्ले में पड़े 800 रुपए भी निकाल लिए। लुटेरों ने राजेश का मोबाइल ले लिया। दोनों आरोपी जाते हुए राजेश के बाइक की चाबी भी ले गए ताकि वह उनका पीछा न कर पाए। लुटेरों के भागने के बाद राजेश ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। राजेश ने कहा कि इससे पहले उसने उक्त लुटेरों को कभी नहीं देखा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 1 ਅਕਤੂਬਰ 2026: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਹਟਣ...

You cannot copy content of this page