iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsRSS-सावरकर पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, अब उद्धव गुट...

RSS-सावरकर पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, अब उद्धव गुट ने दे डाली नसीहत

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/कांग्रेस नेता राहुल गांधी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार वो दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में दिए गए एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। वहां एक यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए राहुल ने आरएसएस और वीर सावरकर पर निशाना साधा, जिसके बाद अब उद्धव गुट ने उन्हें नसीहत दे डाली है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा?

राहुल गांधी ने कोलंबिया की ईआईए यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए आरएसएस और वीर सावरकर को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को कायरता से जोड़ते हुए कहा कि इन संगठनों की सोच ताकतवरों से बचने और कमजोरों पर हावी होने की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

राहुल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने चीन को भारत से ‘कहीं ज्यादा शक्तिशाली’ बताया था और कहा था कि ‘मैं उनसे कैसे लड़ सकता हूं?’ राहुल ने इस बयान को उदाहरण बनाते हुए कहा कि यही सोच उस विचारधारा की जड़ में है जिसे भाजपा और आरएसएस आगे बढ़ाते हैं, एक ऐसी सोच जो टकराव से बचती है और ताकत के सामने झुक जाती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस की मानसिकता उन लोगों को निशाना बनाती है जो कमजोर हैं, और जब सामने कोई ताकतवर होता है तो उससे दूरी बना लेती है।

सावरकर पर भी तीखा तंज

यही नहीं, बल्कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सावरकर की एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि उसमें एक घटना का जिक्र है जहां सावरकर और उनके साथियों ने एक मुस्लिम युवक की पिटाई की और लिखा कि उन्हें इससे बहुत आनंद मिला। राहुल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अगर पांच लोग मिलकर एक अकेले व्यक्ति को पीटते हैं और इससे उन्हें खुशी मिलती है, तो ये कायरता है।”

मिली ये नसीहत

राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने तो तीखी प्रतिक्रिया दी ही, लेकिन अब महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी उन्हें सार्वजनिक तौर पर टोक दिया है। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राहुल को आरएसएस या सावरकर पर हमला करने के बजाय भाजपा की सत्ता और नीतियों को चुनौती देने पर ध्यान देना चाहिए।

उनका कहना था, “हमें नकारात्मक बयानबाजी से बचना चाहिए। राहुल गांधी को भाजपा के शासन के खिलाफ अपनी लड़ाई पर फोकस करना चाहिए, न कि आरएसएस या सावरकर पर टिप्पणी करने में वक्त गंवाना चाहिए।”

मुद्दों से भटकना विपक्ष के लिए नुकसान

राहुल गांधी का बयान एक बार फिर विचारधारा की बहस को हवा दे गया है। लेकिन सहयोगी दलों की सलाह यही है कि विपक्ष को अगर असरदार बनना है, तो उसे इतिहास की बहसों से निकलकर मौजूदा शासन की नीतियों पर सवाल उठाने होंगे। वरना लड़ाई का फोकस बिखर जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page