बुलंद केसरी न्यूज, दसूहा : Hoshiarpur के गांव घोगरा में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब यहां के रहने वाले युवक की कनाडा के टोरंटो में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय करणवीर सिंह के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते मृतक युवक के चाचा सतपाल सिंह बाजवा ने बताया कि करणवीर सिंह बाजवा 4 साल पहले Canada में पढ़ाई करने के लिए गया था। चाचा ने बताया कि मेरे छोटे भाई के बेटे भी Canada में थे। जहां चार साल बाद ये सभी भाई टोरंटो शहर में इकट्ठा हुए थे। सुबह जब कर्णवीर को उठाया गया तो कर्णवीर नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया कि सुबह बेटों का घर पर फोन आया कि करणवीर सिंह की मौत हो गई है।
करणवीर सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है। करणवीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को भारत भेजा जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई पंजाबी युवाओं की विदेश में मौत हो चुकी है।








