iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeजालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, थाने से चंद कदम की दूरी...

जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, थाने से चंद कदम की दूरी पर इस दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Date:

National News

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना डिवीजन नंबर-1 के अधीन पड़ते प्रीतपाल हार्डवेयर की दुकान से लाखों रूपए की चोरी का मामला सामने आया है। यहां से चोर हार्डवेयर शॉप के ताले व शटर तोड़कर 20 लाख कैश और कीमती सामान चुरा कर ले गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि उक्त दुकान थाने से 1 मात्र 25 कदम दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना संबंधी जानकारी देते प्रीतपाल हार्डवेयर स्टोर के मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है। चोर इतने शातिर थे कि चोरी के बाद चोरों ने जाते समय दुकान से ही नए ताले लेकर शटर पर लगा दिए। इस बात का खुलासा तब हुआ जब सुबह प्रीतपाल हार्डवेयर का मालिक दुकान आया तो उन्होंने देखा कि नए ताले लगे हुए हैं। जब ताले तोड़कर अंदर गए तो देखा चोरों ने सब तहस नहस किया हुआ था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

चोर इतने शातिर थे कि जाते समय नए लगाए तालों की चाबी भी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि नए ताले लगे होने पर उन्हें शक हुआ। इस पर वह ताले तोड़कर दुकान के अंदर गए तो सामान चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं और खुद इस मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम किसी भेदी व्यक्ति ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page