Buland kesari/चंडीगढ़, 31 मई 2026 /भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस.आर. लद्धड़ ने अनुसूचित जाति समाज, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे 3 जून 2026 (बुधवार) को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण एवं ताजपोशी समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका स्वागत करें।
श्री लद्धड़ ने कहा कि श्री केवल सिंह ढिल्लों का प्रदेश अध्यक्ष बनना पंजाब भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के वंचित, पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है तथा श्री ढिल्लों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, युवा समन्वयकों, महिला समन्वयकों तथा अनुसूचित जाति समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों से अपील की कि वे जियादा से जियादा कार्यकर्ताओं के साथ समारोह में पहुंचकर नए प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करें।
यह समारोह 3 जून 2026, बुधवार प्रातःकाल, लॉ भवन (भाजपा कार्यालय के निकट), सेक्टर-37, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
श्री लद्धड़ ने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
एस.आर. लद्धड़, आईएएस (सेवानिवृत्त)

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








