iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी...

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले में अल्बर्टा पुलिस ने पांच साल लंबी जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि साहिल की मौत कफ सिरप में जानलेवा दवा फेंटानिल मिलाकर पिलाने से हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का मानना है कि यह जहरीला मिश्रण किसी अन्य युवक को देने की योजना के तहत तैयार किया गया था, लेकिन गलती से साहिल ने इसका सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला?

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया: 3 अप्रैल 2020 को साहिल ग्रेवाल (18) ने गलती से फेंटानिल मिला हुआ कफ सिरप पी लिया था। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 6 अप्रैल 2020 को साहिल ने दम तोड़ दिया।
  • पांच साल चली पुलिस जांच: अल्बर्टा RCMP की मेजर क्राइम यूनिट ने इस रहस्यमयी मौत की गहन जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में संदेह था कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।
  • आरोपी ने जहरीला पदार्थ पहुंचाया था: लंबी जांच के बाद जुलाई 2025 में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहित संधू के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास के आरोप दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पहुंचाया था।
  • निशाना कोई और था, शिकार साहिल हुआ: पुलिस के खुलासे के अनुसार, यह कफ सिरप मिश्रण कथित तौर पर कैलगरी निवासी जसकरण सिद्धू (25) के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, जसकरण ने उस मिश्रण को न तो छुआ और न ही उसका सेवन किया। हालांकि दुर्भाग्यवश साहिल ने गलती से इस जहरीले मिश्रण का सेवन कर लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
  • जुलाई 2026 में दो और गिरफ्तारियां: जांच आगे बढ़ने के बाद जुलाई 2026 में पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। एडमॉन्टन निवासी हरमनजोत चंबड़ (24) को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, जबकि रॉकी व्यू काउंटी निवासी दलवीर सिद्धू (33) को 24 जुलाई को हिरासत में लिया गया।

अटेंप्टेड मर्डर के तहत मामले दर्ज किए गए

इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भी फर्स्ट-डिग्री मर्डर और अटेंप्टेड मर्डर के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। RCMP के अनुसार, मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ अब अदालत में सुनवाई शुरू होगी, जहां सभी आरोपों की न्यायिक जांच की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर फ्रूट मंडी एसोसिएशन का गठन: वैभव सचदेवा बने प्रधान, यशपाल बिट्टा चेयरमैन और सुखविंदर सिंह भोलू महासचिव* *वरिष्ठ आढ़ती वेद प्रकाश बलूजा...

Buland kesari/जालंधर, 27 जुलाई। नई सब्जी मंडी, मकसूदा के फ्रूट कारोबारियों ने सर्वसम्मति से जालंधर फ्रूट मंडी एसोसिएशन का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी...

You cannot copy content of this page