iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकुत्ते को घर के बाहर शौच कराने पर विवाद:लुधियाना में पड़ोसी घर...

कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने पर विवाद:लुधियाना में पड़ोसी घर में घुसे, परिवार से डंडों से मारपीट; CCTV आया सामने

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना के अशोक नगर इलाके में कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि 4 से 5 पड़ोसी घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ डंडों से मारपीट की। इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है।कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने पर विवाद:लुधियाना में पड़ोसी घर में घुसे, परिवार से डंडों से मारपीट; CCTV आया सामने

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि गली के कुछ लोग अपने कुत्ते को उसके घर के बाहर शौच कराने के लिए लाने लगे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका और किसी अन्य जगह ले जाने को कहा तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

डंडों से किया हमला

सीमा के अनुसार कुछ देर बाद उक्त लोग अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उसके पति, सास और बच्चों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सीमा के घुटने में भी चोट लगी और डंडों से हमला किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मारपीट की सीसीटीवी।
मारपीट की सीसीटीवी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना के समय घर में छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की वीडियो और CCTV फुटेज भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, सलेम टाबरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 1 ਅਕਤੂਬਰ 2026: ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਹਟਣ...

You cannot copy content of this page