iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsचंडीगढ़ के ताज होटल में बम की सूचनाः पुलिस ने चलाया सर्च...

चंडीगढ़ के ताज होटल में बम की सूचनाः पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, डमी बम ढूंढ निकाला; 15 अगस्त को लेकर मॉक ड्रिल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में बम होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर एरिया पुलिस, सेक्टर-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर, ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और एरिया डीएसपी एसपीएस सोंधी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत होटल ताज को चारों तरफ से घेर लिया और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

किसी भी व्यक्ति को होटल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, होटल में मौजूद लोगों को भी बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 15 अगस्त के मद्देनजर शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी इसी तरह की मॉक ड्रिल की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों को भी बुलाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

होटल के अंदर से एक डमी बम बरामद

दोनों टीमों ने होटल के अंदर पहुंचकर संदिग्ध बम की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे होटल को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने होटल की तलाशी शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच की, जबकि बम स्क्वायड ने संदिग्ध जगहों को चेक किया। तलाशी के बाद पुलिस टीम ने होटल के अंदर से एक डमी बम बरामद किया।

15 अगस्त के मद्देनजर की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा

बाद में पता चला कि यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस की ओर से 15 अगस्त के मद्देनजर की गई मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इस अभ्यास के जरिए पुलिस ने यह जांचा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी महत्वपूर्ण स्थान पर बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने परखी अपनी तैयारी

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने जांचा कि किसी महत्वपूर्ण स्थान पर बम होने की सूचना मिलने पर टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती हैं। साथ ही, संबंधित थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड के बीच समन्वय की भी जांच की गई। होटल को घेरने, लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, इलाके को सुरक्षित करने और संदिग्ध वस्तु की तलाश करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

पीयू और रेलवे स्टेशन पर भी मॉक ड्रिल

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से केवल होटल ताज में ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी मॉक ड्रिल की जा रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर सुरक्षा अभ्यास किया जा रहा है। इन जगहों का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस यह जांच रही है कि किसी संदिग्ध वस्तु, बम या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर टीमें कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकती हैं।

चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध लोगों और सामान पर नजर रखने के साथ पुलिसकर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है। मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस अपनी तैयारियों और त्वरित प्रतिक्रिया की जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना में लाश लेकर 1Km घूमता रहा हत्याराः ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर बेडशीट में लपेटा; कंधे पर रखकर दरिया में फेंकने गया

Buland kesari/लुधियाना में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार,...

You cannot copy content of this page