iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeChandigarhचंडीगढ़ के ताज होटल में बड़े बिजनेसमैन की लाश से हड़कंप, कमरे...

चंडीगढ़ के ताज होटल में बड़े बिजनेसमैन की लाश से हड़कंप, कमरे से शराब और दवाइयां बरामद; रात को कमरे में आई युवती से पूछताछ जारी

Date:

National News

Buland Kesari/ **चंडीगढ़:** सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में बुधवार सुबह एक बिजनेसमैन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निवासी 56 वर्षीय दीपक मित्तल के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल करीब दो दिन पहले होटल में ठहरे थे। बुधवार सुबह लगभग 6 बजे होटल कर्मचारी वेटरूम में पहुंचे तो उन्होंने दीपक मित्तल को बेड पर बेसुध पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

### कमरे से शराब और दवाइयां बरामद

पुलिस के अनुसार, होटल के कमरे से शराब और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में अधिक शराब पीने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

### युवती से पूछताछ कर रही पुलिस

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के मुताबिक, दीपक मित्तल के साथ एक युवती के होटल में आने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के तहत पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच कर रही है।

### मार्कफेड की बैठक में शामिल होने आए थे चंडीगढ़

बताया जा रहा है कि दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट से जुड़े बड़े ठेकेदार थे और चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बैठक में शामिल होने आए थे। उनकी मौत की खबर से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

सैक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਛੇਤੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਚੱਕਰ ‘ਚ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲ਼ੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ATM, ਤਿੰਨੇ ਕਾਬੂ

Buland Kesari/ ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ATM ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मुंबई में दहशत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दावे से उठे गंभीर सवाल; BJP सरकार की जवाबदेही पर बहस तेज,...

Video Link: https://www.instagram.com/reel/DepPGvVBJtY/?rpxt=bnFpM3ZtaXM3bThl Buland Kesari/ **मुंबई/नई दिल्ली:** बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम मुंबई के जुहू इलाके में...

You cannot copy content of this page