iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में आधी रात रिवॉल्वर लेकर घूमे संदिग्ध:2 स्कूटी पर आए 4...

जालंधर में आधी रात रिवॉल्वर लेकर घूमे संदिग्ध:2 स्कूटी पर आए 4 युवक, घर की डोरबेल बजाई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर की राजा गार्डन कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो स्कूटियों पर सवार 4 युवक रिवॉल्वर लेकर गली में घूमते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सामने आया है। आधी रात में एक युवक रिवॉल्वर निकालकर एक घर के बाहर पहुंचता है और डोरबेल बजाता नजर आ रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब घर से कोई बाहर नहीं निकलता तो चारों युवक वहां से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक किसी को निशाना बनाने के इरादे से आए थे। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुट गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
जालंधर की राजा गार्डन कालोनी की एक गली में आते दिखाई देते स्कूटी सवार।
जालंधर की राजा गार्डन कालोनी की एक गली में आते दिखाई देते स्कूटी सवार।

आधी रात में गाली में घूमते दिखे युवक

मामला राजा गार्डन कॉलोनी का है। चार संदिग्ध युवक रिवॉल्वर लेकर घूमते दिखाई दिए। घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो स्कूटियों पर सवार चार अज्ञात युवक गली में प्रवेश करते हैं। गली में आने के बाद वे कुछ समय के लिए रुकते हैं और आसपास का जायजा लेते नजर आते हैं। इसके बाद एक युवक स्कूटी से नीचे उतरता है।

युवक ने निकाली रिवॉल्वर, फिर बजाई घर की डोरबेल

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्कूटी से उतरने के बाद युवक अपने पास से रिवॉल्वर निकालता है। वह गली में स्थित एक घर के बाहर पहुंचता है और उसकी डोरबेल बजाता है। बेल बजाने के तुरंत बाद वह वापस अपने साथियों के पास लौट आता है। जब घर से कोई बाहर नहीं निकलता तो चारों युवक स्कूटियों पर सवार होकर वहां से तेजी से चले जाते हैं।

किसी को निशाना बनाने आए थे युवक

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक किसी व्यक्ति को टारगेट बनाने के इरादे से इलाके में आए थे। हालांकि, उनके वहां आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पुलिस को सौंपी गई सीसीटीवी फुटेज

मोहल्ला निवासियों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है और चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। राजा गार्डन क्षेत्र की पुलिस चौकी के कर्मियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। शुरुआती जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पेपर लीक के खिलाफ पंजाब में कांग्रेस का हल्ला बोल:जिला मुख्यालयों पर आज प्रदर्शन, वड़िंग बोले- स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Buland kesari/देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सियासत गरमा गई है। लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य और मेहनत के साथ...

You cannot copy content of this page