Buland kesari/जालंधर की ऋषि नगर कॉलोनी में ऑनलाइन देह व्यापार के लिए एक लड़की को बुलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने आरोप लगाया है कि लड़की ने उसे ब्लैकमेल कर दो बार में 15 हजार रुपए हड़प लिए। बुधवार को दोपहर तीसरी बार लड़की फिर से लड़के घर पहुंच गई और हंगामा किया। जिसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी।
युवक अभिजीत ने बताया कि उसके दोस्त ने ऑनलाइन देह व्यापार के लिए लड़की को बुलाया था। लड़की पहली बार 7,500 रुपए लेकर चली गई। दो दिन बाद वह दोबारा आई और पुलिस बुलाने की धमकी देकर फिर से 7,500 रुपए ले गई। अभिजीत के पास ऑनलाइन भुगतान के सबूत भी मौजूद हैं।

युवक का आरोप- उसके घर पर लड़की ने किया हंगामा
अभिजीत के अनुसार, बुधवार की दोपहर को लड़की तीसरी बार उनके घर आ गई और हंगामा करने लगी। इसके बाद उन्होंने लड़की को पकड़ लिया और उस पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया। वहीं, लड़की ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे खुद घर पर बुलाया था और उसे पहली बार पैसे नहीं मिले थे।
युवक ने कहा कि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए पहले दो बार पैसे दिए थे। घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पुलिस लड़की को अपनी गाड़ी में बैठाकर आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








