Buland kesari/पंजाब सरकार के विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार दो तस्करों की करीब 24.48 लाख रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति और बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत की है।
जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर ADCP-2 राकेश कुमार यादव और ACP कैंट कुलविंदर सिंह की देखरेख में थाना सदर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला थाना सदर, पुलिस कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज FIR नंबर 137, दिनांक 26 अप्रैल 2026 से संबंधित है। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 (सी), 29 और 61 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने 1 किलो 883 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इस मामल म पुलिस न दा मुख्य आराापया कुलविंदर सिंह (पुत्र गेजा सिंह, निवासी गांव सैदूपुर, तहसील नकोदर, जिला जालंधर) और जगदेव सिंह (पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी धरमे दीयां चन्ना, महितपुर, जिला जालंधर) को 26 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के संपत्ति की होगी गहन जांच
गिरफ्तारी के बाद थाना सदर के SHO संजीव कुमार और उनकी टीम ने आरोपियों की संपत्ति की वित्तीय जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशे की तस्करी से अर्जित पैसों से ये संपत्तियां खरीदी थीं। जांच पूरी होने के बाद एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 68F के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए। सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में आरोपियों को कानूनी नोटिस तामील कराया गया।
एचडीएफसी बैंक खाता शामिल
फ्रीज की गई संपत्तियों में आरोपी कुलविंदर सिंह का एचडीएफसी बैंक खाता शामिल है, जिसमें 52,532 रुपए जमा हैं। इसके अलावा दूसरे आरोपी जगदेव सिंह की पत्नी मनजीत कौर के नाम वर्ष 2023 में बना आवासीय मकान भी कार्रवाई के दायरे में है। यह मकान वार्ड नंबर 11, रवी वाली कॉलोनी, गांव महितपुर, नकोदर में स्थित है और इसकी अनुमानित कीमत 23,95,500 रुपए है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









