iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजिस बेटे की मन्नत मांगी, उसी के साथ परिवार खत्म:होशियारपुर में 3...

जिस बेटे की मन्नत मांगी, उसी के साथ परिवार खत्म:होशियारपुर में 3 दिन पहले छुट्‌टी आया फौजी, रात तक शॉपिंग की; जालंधर में गाड़ी क्रेटा से टकराई

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में भीषण सड़क हादसे में होशियारपुर के दसूहा का परिवार उजड़ गया। हादसे में सेना की रेजिमेंट के जवान रुपिंदर सिंह, उनकी मां, पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। रुपिंदर बेटा होने की मन्नत उतारने के लिए 3 दिन पहले छुट्टी घर लेकर आए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रूपिंदर ने घर आते ही महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। रविवार को पत्नी को शॉपिंग करवाई थी। रूपिंदर के रिश्तेदार अमनजीत सिंह ने बताया कि पिता ने भी साथ जाना था। लेकिन ऐन मौके पर जाने से मना कर दिया। घर में बन रहे एक कमरे का लेंटर डाला जाना था। जिसके चलते पिता घर पर ही रूक गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सोमवार सुबह तड़के रुपिंदर मां संतोष कौर, पत्नी हरप्रीत कौर और डेढ़ साल के बेटे अरवप्रीत सिंह के साथ अपनी कार से निकले थे। वाहेगुरु की फतेह बुलाते हुए परिवार की गाड़ी दसूहा से करीब 45 किलोमीटर आगे किशनगढ़ में जौहर ढाबे के पास बरेली से जम्मू की तरफ जा रही कार से टकरा गई। मौके पर ही सभी लोगों ने दम तोड़ दिया।

रिश्तेदार ने बताया कि सभी ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से श्री हजूर साहिब के लिए ट्रेन पकड़नी थी। गाड़ी को जालंधर में ही पार्क करना था।

हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारें। सड़क किनारे पड़ी लाशें।
हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारें। सड़क किनारे पड़ी लाशें।

एक झटके में परिवार के बिखरने की कहानी…

जवान की 4 साल पहले हुई थी शादी दसूहा के गांव हिम्मतपुरा के रहने वाले रुपिंदर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना की 30 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। उनकी सेना में 13 साल की सेवा हो चुकी थी। रिश्तेदारों के मुताबिक, करीब चार साल पहले उनकी शादी नौशेरा की रहने वाली हरप्रीत कौर से हुई थी। डेढ़ साल पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ।

3 दिन पहले छुट्‌टी लेकर घर आए थे उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अगर बेटा हुआ तो वह परिवार के साथ हजूर साहिब में माथा टेकने जाएंगे। बेटे के जन्म के बाद वह कई बार छुट्टी लेकर घर आए, लेकिन किसी न किसी कारण यात्रा नहीं हो सकी। इस बार उन्होंने हर हाल में श्री हजूर साहिब जाने का मन बनाया। इसके लिए वह दो दिन पहले ही राजौरी से छुट्टी लेकर अपने घर पहुंचे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
फौजी रुपिंदर के डेढ़ साल के बेटे अरवप्रीत सिंह की फोटो।
फौजी रुपिंदर के डेढ़ साल के बेटे अरवप्रीत सिंह की फोटो।

घर में काम के चलते पिता नहीं गए परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि रुपिंदर सिंह ने पिता सुरेंदर सिंह को भी साथ चलने के लिए कहा था। लेकिन वो माने नहीं। पहले पूरे परिवार ने एक साथ जाने का प्लान बनाया था। लेकिन घर में बन रहे एक कमरे का लेंटर डाला जाना था। जिसके चलते पिता घर पर ही रूक गए।

रात तक शॉपिंग करते रहे रिश्तेदार ने बताया कि रुपिंदर श्री हजूर साहिब जाने के लिए बहुत उत्साहित थे। ‌उन्होंने घर आने के बाद रेस्ट तक नहीं की। छुट्टी आते ही जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी। हादसे से पिछले दिन रविवार रात तक वह पत्नी और बच्चे के लिए शॉपिंग करता रहे।

रुपिंदर सिंह खुद ड्राइव कर रहे थे कार उन्होंने जालंधर सिटी से श्री हजूर साहिब के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जिसके लिए उन्होंने पहले से ही टिकट करवाकर रखे थे। सोमवार सुबह 4 बजे रुपिंदर सिंह परिवार को लेकर अपनी गाड़ी (बलेनो) से जालंधर के लिए निकले। कार को खुद रुपिंदर ड्राइव कर रहे थे।

रुपिंदर सिंह 13 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे।- फाइल फोटो
रुपिंदर सिंह 13 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे।- फाइल फोटो

कार बेकाबू होकर क्रेटा से टकराई जालंधर के किशनगढ़ के पास जौहल ढाबे के समीप सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी तरफ जाकर क्रेटा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इसमें रुपिंदर सिंह, उनकी मां, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई।

क्रेटा में सवार 5 लोग भी घायल वहीं क्रेटा कार (UP21 CJ 9595) में सवार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश और जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारी।
सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश और जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारी।

हादसे की खबर मिलते ही पिता बिलख पड़े रिश्तेदार ने बताया कि 6 बजे के करीब हादसे की सूचना मिलने के बाद घर पर पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता सुरेंदर का कहना था कि अभी कुछ घंटे पहले ही तो उन्होंने पूरे परिवार को माथा टेकने के लिए खुशी-खुशी भेजा था। सुबह ही रुपिंदर के घर पर ढांढस बंधाने वाले लोग एकत्रित हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बड़े भाई के पहुंचने पर होगा संस्कार पुलिस ने सिविल अस्पताल जालंधर से चारों डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सौंप दिया गया है। चारों का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर बाद होगा। बड़े भाई के ग्वालियर से पहुंचने के बाद चिता को मुखाग्नि दी जाएगी। बहन इंग्लैंड में होने के चलते पंजाब नहीं आ सकती। उसे परिवार में हुई मौतों के बारे में बता दिया गया है। रुपिंदर के बड़े भाई भी सेना में हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार:चेकिंग स्टाफ पर धौंस जमाने पर फंसा; VIP ट्रीटमेंट और फ्री में एसी कोच में सफर करता था

Buland kesari/जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे के फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। वह पिछले 6 महीने से रेलवे स्टाफ की नाक...

You cannot copy content of this page