iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब में AAP सरकार का मिशन क्लीन लॉन्च:निगम कमिश्नर समेत सारे अफसर...

पंजाब में AAP सरकार का मिशन क्लीन लॉन्च:निगम कमिश्नर समेत सारे अफसर सुबह एक घंटे सफाई कराएंगे; मंत्री VC से हाजिरी लेंगे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मिशन क्लीन पंजाब शुरू किया है। इसमें सुबह एक घंटे मंत्री और सीनियर अफसर सड़क पर उतरकर सफाई कराएंगे। राज्य के लोकल गवर्नमेंट मंत्री हरजोत बैंस ने इसकी जानकारी दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि इसके लिए हेड ऑफिस में वॉर रूम बनाया है। शहरों में सभी कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, ADC और ईओ सभी को फील्ड पर उतरना होगा। इसके बाद हर हफ्ते इसकी रैंकिंग करेंगे कि कौन सा शहर सफाई में कैसा रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मंत्री बैंस ने सोमवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए राज्य के सभी निगम कमिश्नरों और नगर काउंसिलों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (EO) की हाजिरी भी चेक की।

लुधियाना की नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए।
लुधियाना की नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता सुबह सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए।

मंत्री हरजोत बैंस ने मुहिम की जमीनी हकीकत जानी: –

  • बस स्टैंड के पास चेकिंग करती मिलीं लुधियाना निगम कमिश्नर: मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पूरी मुहिम की जमीनी हकीकत जानने के लिए कई अफसरों से वीडियो कॉल पर लाइव लोकेशन दिखाने को कहा। जब मंत्री ने लुधियाना नगर निगम की कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कनेक्ट किया, तो वह उस समय बस स्टैंड के पास सफाई व्यवस्था की जांच कर रही थीं।
  • लुधियाना के चारों जोनों के जोनल कमिश्नर भी फील्ड में: निगम कमिश्नर डॉ. गुप्ता ने मंत्री को बताया कि लुधियाना के चारों जोनों के जोनल कमिश्नर भी इस वक्त फील्ड में हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मंत्री बैंस ने स्पष्ट किया कि सभी हेड्स को इस मुहिम के बारे में पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी गई थीं, जिसका अब सख्ती से पालन शुरू हो गया है।
  • मंत्री रोजाना करेंगे वीसी से हाजिरी चेक, खुद ग्राउंड पर उतरेंगे: मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वह रोजाना सुबह सात से आठ बजे अफसरों की फील्ड हाजिरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चेक करेंगे। यही नहीं, वह खुद भी और स्थानीय निकाय विभाग के सीनियर अफसर फील्ड में जाकर अफसरों की लोकेशन भी चेक करेंगे। इस एक्सरसाइज का मकसद शहरों को साफ-सुथरा रखना है।
  • लुधियाना में अफसरों की जिम्मेदारी तय: इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम लुधियाना ने रणनीति तैयार की है। शहर में एक बड़ा और व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत पूरे शहर को 10-10 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच में बांट दिया गया है। प्रत्येक 10 किलोमीटर के दायरे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अफसर को जिम्मेदारी दी है।
  • संबंधित अधिकारी की सीधी जिम्मेदारी होगी: नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल ने बताया कि अफसरों को रोजाना अपने निर्धारित क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े मलबे (रूटीन वेस्ट) को हटाना, सीवर ब्लॉकेज को तुरंत दूर करना और सड़कों व खाली प्लॉटों से कूड़े-कचरे की मुकम्मल सफाई करवाना संबंधित अधिकारी की सीधी जिम्मेदारी होगी।
  • कमिश्नरों को अपने-अपने जोन में कड़ी नजर रखने की हिदायत: इस पूरी व्यवस्था की निगरानी और विभागों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए जॉइंट कमिश्नर विनीत कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, जोनल कमिश्नरों को अपने-अपने जोन में कड़ी नजर रखने की हिदायत दी गई है।
मंत्री से VC के जरिए बात करते हुए नगर निगम कमिश्नर डॉ नीरू कत्याल गुप्ता।
मंत्री से VC के जरिए बात करते हुए नगर निगम कमिश्नर डॉ नीरू कत्याल गुप्ता।

बुड्ढा दरिया और निचले इलाकों पर फोकस

स्वच्छता अभियान के साथ-साथ नगर निगम का पूरा जोर आगामी मानसून की तैयारियों पर भी है। कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने बताया कि बारिश के दिनों में शहर के लोगों को जलभराव या सीवरेज की समस्या न आए, इसके लिए एडवांस अरेंजमेंट किए जा रहे हैं।

विशेष रूप से शहर के निचले इलाकों और बुड्ढा दरिया के आसपास के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बाढ़ या पानी ओवरफ्लो होने जैसी स्थिति से निपटा जा सके। संबंधित विंग के अधिकारियों को मानसून से पहले सभी ड्रेनेज और सीवर लाइनों की सफाई मुकम्मल करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कोताही बर्दाश्त नहीं, कभी भी हो सकता सरप्राइज विजिट

नगर निगम कमिश्नर डॉ. गुप्ता ने अधिकारियों को चेताया है कि वे कागजी कार्रवाई के बजाय ग्राउंड रिपोर्ट पर ध्यान दें। उन्होंने साफ किया कि आने वाले दिनों में वह खुद और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में औचक निरीक्षण करेंगी। कमिश्नर ने कहा-

QuoteImage

साफ-सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी अधिकारी के अलॉटेड 10 किमी के एरिया में कोई कमी, गंदगी या सीवर जाम की समस्या पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और वही अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा।

QuoteImage

जनता से अपील- खाली प्लॉटों में कचरा न फेंकें

महाअभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम कमिश्नर ने लुधियाना के निवासियों से भी भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रहा है, लेकिन शहर तभी साफ रह सकता है, जब जनता का सहयोग मिले। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे खुले क्षेत्रों, सड़कों के किनारे या खाली पड़े प्लॉटों में कचरा और कबाड़ न फेंकें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाबी ड्राइवर को UK में 29 साल कैद:सेक्स वर्कर को गला घोंटकर मारा, नग्न हालत में लाश कूड़े में फेंकी, सबूत मिटाने को डीजल...

Buland kesari/ब्रिटेन (UK) के वेस्ट मिडलैंड्स में सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पंजाबी मूल के ड्राइवर (32) को 29 साल की सजा...

You cannot copy content of this page