iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसीजफायर के 2 महीने बाद फिर भड़की जंग! ईरान ने दागीं मिसाइलें,...

सीजफायर के 2 महीने बाद फिर भड़की जंग! ईरान ने दागीं मिसाइलें, इजराइल का ताबड़तोड़ पलटवार

Date:

National News

Buland kesari/ईरान और इजराइल के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर के करीब दो महीने बाद एक बार फिर तनाव खुली जंग में बदलता नजर आ रहा है। रविवार रात ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई।सीजफायर के 2 महीने बाद फिर भड़की जंग! ईरान ने दागीं मिसाइलें, इजराइल का ताबड़तोड़ पलटवार

iTree Network Solutions +91-8699235413

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइली हमलों के जवाब में किया गया। मिसाइल हमलों के बाद इजराइल के कई शहरों में सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हमले के कुछ घंटों बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजराइली सेना के अनुसार पश्चिमी और मध्य ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई विस्फोटों की पुष्टि की है।

तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने तेहरान स्थित इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बड़े जवाबी हमले से बचने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद इजराइल ने ईरान में सैन्य कार्रवाई जारी रखी।

इस बीच इजराइली सेना ने दक्षिण-पश्चिम ईरान के माहशहर पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार हमले में संयंत्र के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, जबकि हताहतों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर ईरान ने एक बार फिर इजराइल की ओर मिसाइलें दागने का दावा किया है, जिसके बाद इजराइल में दोबारा अलर्ट जारी कर दिया गया। बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू आज सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक करेंगे, जिसमें आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा होगी। ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते पूरे मध्य-पूर्व में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page