Buland kesari/गुरदासपुर में व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर महिला की लाश फर्श पर, जबकि व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला।
व्यक्ति की ये दूसरी पत्नी थी। करीब 8 साल पहले पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका था। दूसरी शादी के बाद भी दंपती में पारिवारिक कलह चल रहा था। घटना के वक्त दोनों घर पर अकेले थे।
दंपती की 2 बेटियां हैं। जिनमें से एक 9 साल की और दूसरी 7 साल की है। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने कहा कि मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है, जिससे गोलियां चलाई गईं।

8 साल पहले पहली पत्नी से तलाक
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम को बटाला के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कादियां राजपूतां में सामने आई। मृतक बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा (42) का अपनी पहली पत्नी हरजदिंर कौर से करीब 8 साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने परमशील उर्फ शैली (40) से दूसरी शादी की थी।
सरपंच गुरविंदर सिंह के मुताबिक, दोनों के बीच मतभेद था। लेकिन, ये क्यों था कोई नहीं जानता। परिवार का कहना है कि दोनों में कई बार पहले भी झगड़ा हो चुका है। बरजिंदर उर्फ बिंदा गांव अलीवाल में टेलीकॉम की दुकान चलाता था।
दूसरी पत्नी ने भी तलाक की मांग की
परिवार ने कहा कि रोज रोज होने वाले झगड़ों से तंग आकर परमशील कौर ने बरजिंदर से तलाक की मांग की थी। इसके लिए उसने वूमेन सैल में शिकाटत दी थी। जिसके चलते बीती रात विवाद हुआ। घटना के वक्त बच्चे रिश्तेदार के घर पर थे।

पत्नी के सिर और टांग में मारी गोलियां पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी की टांग और फिर सिर के दाईं ओर गोलियां दागीं और इसके बाद अपनी छाती में गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गोलियों की आवाज सुन भीड़ जुटी
इसकी सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार और थाना अलीवाल के एसएचओ लखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया गया है। इसके बाद मौके अन्य लोगों की भी भीड़ जमा हो गई।

मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि बरिंदर सिंह का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। यह पति-पत्नी का आपसी विवाद था और इनकी शिकायत भी पहले से चल रही थी।
बरिंदर सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, एक सिर के दाहिने हिस्से में और एक टांग में। उसके बाद इसने खुद को गोली मार ली, इसने अपनी छाती के बाईं ओर गोली मारी है। मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। इनकी दो बेटियां हैं, एक सात साल की और एक नौ साल की।
इसकी पहले भी शादी हुई थी और उसका तलाक हो चुका था। मृतक बरिंदर की बहन मनप्रीत कौर के बयानों पर केस रजिस्टर कर रहे हैं। पहली शादी का तलाक हो चुका है। मनप्रीत कौर के बयान पर कार्रवाई कर रहे हैं। की बहन

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








