iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsफैक्ट्री में गैस लीक, 3 मरे:इनमें बाप-बेटा भी; दम घुटने और आंखों...

फैक्ट्री में गैस लीक, 3 मरे:इनमें बाप-बेटा भी; दम घुटने और आंखों में जलन से कई वर्कर बेहोश, भागने का मौका नहीं मिला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसडीएम जसलीन भुल्लर ने 3 लोगों की मौत की पुष्टी की है। घटना रात करीब 2 बजे हुई। वहीं पुलिस सुबह साढ़े 10 बजे सूचना मिली। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम (56) के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है।

मृतक की बेटी बोली- पिता को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे

मृतक मान सिंह की बेटी रेनू के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर वेस्टेज का एक गटर था, जिसकी सफाई के लिए उसके पिता और भाई जाते थे। घटना वाली रात भी दोनों काम पर गए थे। जैसे ही उन्होंने गटर का ढक्कन खोला, उसमें से जहरीली गैस निकली और वे उसकी चपेट में आ गए।

रेनू ने बताया कि उसके पिता मान सिंह (46) और भाई अमित (28) रात को काम पर गए थे। आमतौर पर दोनों रात 2 से 3 बजे के बीच घर लौट आते थे, लेकिन उस रात वे वापस नहीं आए। परिवार ने कई बार फोन किया, मगर किसी ने कॉल नहीं उठाई।

सुबह परिवार के लोग उनकी तलाश में फैक्ट्री पहुंचे। वहां ट्रैक्टर खड़ा मिला, लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। बाद में उन्हें बताया गया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो चुकी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रेनू ने बताया कि अमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गृहिणी है और उनकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। परिवार में चार बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में ग्यासपुरा में रहता है।

रेनू ने कहा कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। उन्हें खुद तलाश करते हुए अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। उसने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।

रेनू ने कहा कि उसके पिता और भाई का मुख्य काम कुछ और था, लेकिन रात के समय उनसे मलबा उठवाने का काम भी कराया जाता था। परिवार में उसकी मां, भाभी और अमित की छोटी बेटी है। उसका कहना है कि हादसे के बाद अभी तक फैक्ट्री मालिक भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं।

मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने कहा- हम फोन लगाते रहे, किसने उठाया ही नहीं।
मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने कहा- हम फोन लगाते रहे, किसने उठाया ही नहीं।

एसडीएम बोलीं- पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जांच करेगा

एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां पर कुछ लोगों की मौत हो गई है। यह फैक्ट्री दीप टूल्स आरके रोड पर स्थित है। रात को दो बजे यह हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोगों की हातल गंभीर है। ये सभी ओसवाल अस्पताल में भर्ती हैं।

अभी यह पता नहीं चला कि गैस कौन सी है। देखने में यह जरूर लग रहा है कि फैक्ट्री के अंदर एक टैंक है। जहां पर कुछ केमिकल या अन्य चीजें स्टोर की गई हैं। पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड व नगर निगम की टीमें बुलाई हैं। वो आकर जांच करेंगी। लेट सूचना आई थी।

फैक्ट्री गैस लीक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाबी महिला मॉडल को सॉन्ग में टेबल बनाकर इस गायक ने खड़ा किया नया विवाद ! अक्षिता बोली- बिना मंजूरी शूटिंग कराई

Buland kesari/पंजाबी सिंगर वरिंदर बराड़ के एल्बम 9/11 के विवादित टेबल सीन को लेकर चल रहे विवाद में अब वीडियो में नजर आई मॉडल...

You cannot copy content of this page