*वीर श्रेष्ठ काकू अटवाल यूके की ओर से विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजकर विपन सभरवाल जी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।*
Buland Kesari/ जालंधर: भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल की ओर से विपन सभरवाल जी को दूसरी बार भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट का चेयरमैन बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि युथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल के पंजाब प्रधान विजय अटवाल, उपप्रधान साहिल वर्मा, उपप्रधान वरुण अटवाल, उपप्रधान काकू अटवाल, विनय अटवाल, अजय गिल, गुरप्रीत सिंह, सुमित राजपूत, सूरज पासवान, रोहित बस्सी, पुनीत अटवाल, राहुल शर्मा, चिराग कपूर, सौरव अटवाल, गौरव मनचंदा, अमित कुमार, टोनी मनचंदा, जानू खोसला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके विजय अटवाल ने कहा कि विपन सभरवाल जी द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट की जिम्मेदारी दूसरी बार संभालना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आश्रम की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
वहीं, वीर श्रेष्ठ काकू अटवाल यूके की ओर से विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेजकर विपन सभरवाल जी को दूसरी बार चेयरमैन बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







