Buland kesari/लुधियाना में नशे में धुत बदमाशों ने एक महिला के साथ गाली-गलौज करने के बाद बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला को बचाने पहुंचे उसके एक रिश्तेदार पर भी बदमाशों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए (आइस पिक) से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलेम टाबरी पुलिस को दिए बयानों में गली नंबर 13, मोहल्ला पीरू बंदा निवासी प्रियंका (29) ने बताया कि घटना 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। वह घर के पास स्थित एक करियाने की दुकान से सामान लेने गई थीं।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेम टाबरी पुलिस को दिए बयानों में गली नंबर 13, मोहल्ला पीरू बंदा निवासी प्रियंका (29) ने बताया कि घटना 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। वह घर के पास स्थित एक करियाने की दुकान से सामान लेने गई थीं।
गाली-गलौज कर शुरू की मारपीट, सूए से किया वार
जब वह दुकान के बाहर पहुंचीं तो वहां बलजीत सिंह उर्फ टोनू अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, सभी शराब के नशे में धुत थे। बलजीत सिंह ने अकारण ही पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।
पीड़िता का शोर सुनकर उसका रिश्तेदार जसवीर कुमार उसे हमलावरों से छुड़ाने के लिए आगे आया। इस पर बौखलाए आरोपियों ने जसवीर पर भी हमला बोल दिया और पास पड़े बर्फ तोड़ने वाले सूए से उसकी बुरी तरह पिटाई की। शोर मचने पर जब लोग जुटने लगे, तो आरोपी वहां से धमकियां देते हुए भाग निकले।
BNS की धाराओं में FIR दर्ज
मामले की जांच कर रहे एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि पीड़िता प्रियंका के बयानों के आधार पर सलेम टाबरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह उर्फ टोनू और उसके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








