Buland kesari/लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने रात को सल्फास खाई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। यहां पर हालत सही न होने कारण परिवार उन्हें DMC अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने कहा कि पति ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने महिला समेत 11 लोगों के नाम लिए। इन लोगों से करोड़ों रुपए लेने थे। पैसे न देने से पति परेशान थे।
वीडियो में प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि लेन-देन और आरोपियों की पूरी डिटेल कार में रखी है। उन्होंने रिश्तेदार को कहा कि बेटे-बेटी और पत्नी का ध्यान रखना।
मृतक की पहचान परविंदर उर्फ रिंपी अनेजा के रूप में हुई है। वह 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। 20 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था। रिंपी का बेटा कनाडा में रहता है। सिविल अस्पताल में गुरुवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया गया।

अब पढ़िए पत्नी और रिश्तेदार की अहम बातें…
- पति ने आरोपियों से करोड़ों रुपए लेने थे: पत्नी जसलीन कौर ने बताया कि पति काफी दिन से परेशान थे। जब उन्हें पूछा तो उन्होंने बताया कि लोग उनके पैसे नहीं दे रहे हैं। मेरे पति ने इनसे करोड़ों रुपए लेने हैं। वो कह रहे थे कि ये पैसे नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह से मैं मानसिक तौर पर परेशान हो गया हूं। ये लोग मुझे बहुत दुखी और जलील करते हैं।
- आरोपी पति को कहते थे मर जा: पत्नी ने कहा कि सभी आरोपी मेरे पति काे कहते थे कि तू मर जा। हमने तेरे कोई पैसे नहीं देने। 6 मई शाम 4:38 बजे मेरे पति का फोन आया कि मैंने अपनी गाड़ी में सल्फाश की गोलियां खा ली हैं। मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। रिश्तेदार चरणजीत सिंह पति को अपनी गाड़ी में पहले दीपक अस्पताल ले गए और फिर वहां से फिर डीएमसी ले गए। डीएमसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- रिश्तेदार को कहा- नहीं जीना चाहता: जसलीन ने कहा कि मेरे पति की मौत के जिम्मेदार उक्त सभी आरोपी हें। मेरे पति ने मरने से पहले चरणजीत सिंह को फोन करके कहा कि मैंने सल्फाश खाली ली है। मैं अपनी जिंदगी नहीं जीना चाहता हूं। क्योंकि इन लोगों ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया है। मैंने अपने फोन में वीडियो बनाया है। वो वीडियो मेरे पति के फोन में अब भी है।
- 4 सल्फास की गोलियां खा लीं: चरणजीत सिंह ने बताया कि रिंपी मेरे रिश्तेदार हैं और वो प्रॉपर्टी डीलर थे। कुछ लोगों के साथ इनका लेन देन था। इनके बयान के मुताबिक वो लोग इन्हें परेशान कर रहे थे। मुझे फोन आया कि मैंने क्विट कर दिया और चार गोलियां सल्फाश खा ली हैं।
- चार पांच दिन से बहुत परेशान थे: प्रॉपर्टी के साथी हैं। सुसाइड नोट भी छोड़ा है और वीडियो भी बनाया है। कुछ लोगों से प्रॉपर्टी ली थी। उन्होंने फिर से कब्जा कर दिया। एक लेडिज अमृतसर की भी है। चार पांच दिन से बहुत परेशान थे। पांच छह महीने से तंग थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि किससे कितने पैसे लेने हैं। लोगों ने उन्हें मरने के लिए मजबूर किया। करोड़ों रुपए का कारोबार करते थे।

वीडियो में क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए…
- लेनदेन का पूरा हिसाब लिखकर कार में रखा: परविंदर सिंह ने वीडियो में कहा है कि मैंने आरोपियों के संबंध में पूरी डिटेल बनाकर कागज पर लिखी है और उस कागज को कार में गियर बॉक्स के साथ बनी डिब्बी में रखा है। जो मेरा लेन-देन था वो मैंने लिखा है। जो मेरी लेनदारी है मेरी परिवार को दी जाए। सभी दोषियों को सजा दी जाए।
- मनमुटाव खत्म कर देना, परिवार को संभाल लेना: मैं चरणजीत जो कि मेरे कुड़म भी हैं उनको जिम्मेदारी देकर जा रहा हूं कि मेरे बेटे और बेटी व मेरी पत्नी का ध्यान रखना। जो कोई छोटे मोटे मनमुटाव हैं उन्हें खत्म कर देना। अपने छोटे भाइयों को रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे जाने के बाद मेरी फैमिली का ख्याल रखना। मेरी फैमिली का थोड़ा सा फेबर करना जो फार्म हाउस है उसे बेचकर पैसे अपनी भाभी को दे देना। ताकि वो बेटी की शादी कर ले।
- दोषियों को न बख्शा जाए, परिवार को हक दिलाना: मेरे बाद किसी भी दोषी को न बख्शा जाए। जो मेरी लेनदारी है वो मेरे संस्कार से पहले मेरी फैमिली को दी जाए। ये लोग बहुत पावरफुल हैं। अगर आप पैसे नहीं लेते तो मेरा इतना बड़ा कदम उठाना भी बेकार हो जाएगा। मैं अपनी फैमिली को उनका हक न दिला सका। मैं अगर जीते जी उन्हें हक नहीं दिला सका तो कम से कम मरने के बाद उनका हक उन्हें दिलाया जाए।
पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया पलविंदर सिंह की पत्नी जसलीन कौर के बयान पर पुलिस 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें राजेश बंसल, विनोद स्याल, हरप्रीत सिंह (इंप्रवूमेंट ट्रस्ट का कर्मचारी), पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, प्रॉपर्टी डीलर रिशमजीत सिंह, प्रॉपर्टी डीलर अजीत सिंह स्वराज, मंजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल और वरुण गोयल शामिल हैं।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








