Buland kesari/लुधियाना में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित की पहचान गिरी राज मिश्रा के रूप में हुई है।
पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। गिरी राज मिश्रा ने बताया कि वह अपने काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।
पीड़ित ने थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई
यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित का आरोप है कि वारदात को 3 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को डर का माहौल बना हुआ है।
जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी: एएसआई
वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के पास पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








