iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना से 9 लड़कियां लापता, महिला आयोग सख्त:पुलिस कमिश्नर से जवाब तलबी,...

लुधियाना से 9 लड़कियां लापता, महिला आयोग सख्त:पुलिस कमिश्नर से जवाब तलबी, कहा- सीनियर अफसर से करवाएं जांच; फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीरें

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना से 9 लड़कियों के गायब होने के मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने वीरवार को सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लापता लड़कियों के मामले में पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा से रिपोर्ट तलब की है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लुधियाना से गायब लड़कियों की तस्वीरें और पुलिस कमिश्नर को जारी नोटिस की प्रति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं और 8 जून तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग की चेयरपर्सन राजलाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता से लिया जाए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले में सुओ-मोटो नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी ओर लुधियाना पुलिस नोटिस जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर चुकी है।

चेयरपर्सन राजलाली गिल के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई लड़कियों की फोटो।
चेयरपर्सन राजलाली गिल के फेसबुक पेज पर अपलोड की गई लड़कियों की फोटो।

पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता

महिला आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि आयोग पंजाब के भीतर महिलाओं के अधिकारों, मान-सम्मान और उनकी मुकम्मल सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस तरह एक साथ 9 लड़कियों का गायब होना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसकी गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है।

एक महीने में लापता लड़कियों की डिटेल, जानिए…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • कुल्लेवाल (जमालपुर) से तीन बहनें एक साथ गायब: 27 मई 2026 को कुल्लेवाल इलाके से 3 नाबालिग ममेरी-चचेरी बहनें (उम्र 14, 15 और 16 वर्ष) एक साथ लापता हो गईं। बाद में बड़ी लड़की ने एक अज्ञात नंबर से परिवार को फोन कर बताया कि वह अंबाला (हरियाणा) में है और एक युवक उसे शादी का झांसा देकर ले गया है। उस युवक ने बाकी दोनों छोटी बहनों को उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में जबरन बिठा दिया था। पुलिस के अनुसार दोनों छोटी लड़कियों को सुरक्षित लोकेट (ट्रेस) कर लिया गया है।
  • सराभा नगर से 16 साल की डोमेस्टिक वर्कर लापता: 24 मई 2026 राजगुरु नगर में डोमेस्टिक वर्कर के रूप में काम करने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की शाम करीब 7 बजे काम खत्म करके घर लौट रही थी। उसने अपनी साइकिल जे-ब्लॉक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर खड़ी की और गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार मंदिर के बाहर अकेली पैदल जाती दिखी थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
  • सलेम टाबरी से 18 साल की युवती गायब: 27 अप्रैल 2026 मोहल्ला पीरू बंदा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती अपने जन्मदिन के अगले ही दिन (27 अप्रैल को) 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए स्कूल जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पड़ोस का एक युवक भी उसी दिन से गायब है। परिवार का आरोप है कि लड़की के बालिग होने का तर्क देकर पुलिस ने एक महीने तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। अब पुलिस ने दबाव में मामला दर्ज किया है।
  • 4. अन्य 4 मामले: इन 5 लड़कियों के गायब होने से पहले शहर के अलग-अलग थानों में 4 अन्य लड़कियों के लापता होने के मामले दर्ज थे।आयोग की तरफ से पुलिस कमिश्नर को जारी नोटिस।

लड़कियों के गायब होने पर पुलिस ने कही ये अहम पांच बातें…

1. सोशल मीडिया पर चल रहा भ्रामक प्रचार गलत: दो दिन पूर्व लुधियाना पुलिस के एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह गलत और भ्रामक नैरेटिव चलाया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की सीमा के भीतर बहुत बड़ी संख्या में लड़कियां लापता हो रही हैं।

2. केवल 10 मामले दर्ज: उनका कहना है कि असलियत यह है कि पिछले महीने (मई में) नाबालिग लड़कियों के लापता होने के केवल 10 मामले ही पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना की तरफ से दर्ज किए गए हैं।

3. सूचना मिलते ही तुरंत एफआईआर : एडीसीपी ने कहा कि पुलिस को लड़कियों के लापता होने की सूचना जैसे ही संबंधित थाने में प्राप्त होती है, बिना किसी देरी के तुरंत मुक़दमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाती है।

4. जमालपुर की तीनों लड़कियां यूपी से सुरक्षित बरामद: एडीसीपी ने कहा कि थाना जमालपुर के मुक़दमा नंबर 130 (जो 29 मई 2026 को दर्ज हुआ था) के तहत लापता हुई तीनों लड़कियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में उनके पैतृक गांव से सुरक्षित ढूंढ निकाला है, जिन्हें आज ही उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

5. हर मुमकिन पहलू पर जांच: लड़कियां MissingGirlsचाहे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ गई हों या अपनी मर्जी (स्वेच्छा) से घर से गई हों, पुलिस हर स्थिति पर तत्परता से काम कर रही है। बाकी मामलों की लापता लड़कियों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों के सुपुर्द करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:भाई बोला- गले पर चोट और कसने के निशान मिले; डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

Buland kesari/जालंधर में वीरवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान (29 साल) नीतू के रूप में हुई है,...

You cannot copy content of this page