iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsशिक्षा के नाम पर ठगी:निजी स्कूल का CBSE बोर्ड से झूठी मान्यता...

शिक्षा के नाम पर ठगी:निजी स्कूल का CBSE बोर्ड से झूठी मान्यता का दावा, पेरेंट्स को फंसाया; डायरेक्टर दंपती पर केस

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना के एक निजी स्कूल प्रबंधन पर सीबीएसई बोर्ड से फर्जी मान्यता का दावा कर अभिभावकों को कथित तौर पर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत मिली तो मामले की जांच की गई। डाबा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुवार को स्कूल के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिक्षा के नाम पर ठगी:निजी स्कूल का CBSE बोर्ड से झूठी मान्यता का दावा, पेरेंट्स को फंसाया; डायरेक्टर दंपती पर केस

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत 1 जून 2026 को गुरबख्श सिंह निवासी गली नंबर-1, महाराज नगर ने की है। उसने आरोप लगाया कि ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल, एमजेके नगर, बापू मार्केट, लोहारा के संचालकों ने सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने का झूठा दावा किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फर्जी तरीके से एडमिशन देकर लोगों को फंसाते हैं

शिकायत में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर फर्जी तरीके से एडमिशन देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनसे धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्कूल की मान्यता को लेकर भ्रामक प्रचार-प्रसार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे अभिभावकों की भावनाएं भी आहत हुईं।

पुलिस ने स्कूल से जुड़े दो लोगों को नामजद किया

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने स्कूल से जुड़े दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंगला और उनकी पत्नी अनीता सिंगला निवासी मकान नंबर-231-ए, कैनाल व्यू एन्क्लेव, गांव बुलारा, थाना सदर, लुधियाना के रूप में हुई है।

थाना डाबा की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि स्कूल के पास वास्तव में सीबीएसई की मान्यता थी या नहीं और कथित फर्जी दाखिलों के जरिए कितने अभिभावकों से धोखाधड़ी की गई।

मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page