iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसंगरूर में CM की दो टूक-बेअदबी कानून वापस नहीं लेंगे:मान बोले- ED...

संगरूर में CM की दो टूक-बेअदबी कानून वापस नहीं लेंगे:मान बोले- ED रेड का मतलब भाजपा में आ जाओ; पंजाबी डरने वाले नहीं है

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में लगातार आम आदमी पार्टी और कई कारोबारियों पर ED रेड कर रही है। आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ED ने रेड की है। 20 दिन में ये दूसरी रेड संजीव अरोड़ा पर हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (9 मई) संगरुर में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा को घेरा और ईडी रेड की कड़े शब्दों में निंदा की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान मान ने बेअदबी कानून का विरोध करने वालों को भी दो टूक सुना दी। मान ने सख्त लहजे से कहा कि बेअदबी कानून बिल्कुल वापस नहीं होगा। 2027 में पंजाब में चुनाव है। भाजपा चुनाव से पहले बम, गोलियां और बेअदबी जैसी घटनाओं को अंजाम देकर माहौल खराब करके वोट बैंक हासिल करना चाह रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब कानून वापस नहीं होगा

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब के लोग बेअदबी कानून के साथ सहमत है, लेकिन सिर्फ बादल परिवार ही ऐसा है जो विरोध कर रहा है। इसका कारण यह है कि परिवार पहले खुद बेअदबी की घटना में संलिप्त रहा है। पंजाब में क्या कोई नया पंथ बादल पंथ चलाया जा रहा है। अब कानून वापस नहीं होगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। कोई पत्थर दिल होगा जो इस कानून का विरोध करेंगा।

ED, CBI का भाजपा ने किया राजनीतिकरण

मान ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के काम करने का यही तरीका है। अब वह ईडी, सीबीआई, इनकम टेक्स, चुनाव आयोग का इस्तेमाल करेंगे। इन विभागों का भाजपा ने राजनीतिकरण कर दिया है। भाजपा इन्हें लंबे समय से इसी तरह से बरत रही है। महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, वेस्ट बंगाल आदि राज्यों में भी इसका इस्तेमाल इसी तरह से किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह।

ED रेड का मतलब भाजपा में आ जाओ सब कुछ माफ

मान ने कहा कि अब पंजाब में चुनाव आने वाले हैं। ED रेड का मतलब यही है कि भाजपा में आ जाओ फिर सब कुछ माफ है। कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के घर ED ने रेड की थी। वह भाजपा में आए तो रेड खत्म उन्हें Y सुरक्षा देकर भाजपा ने सम्मानित कर दिया।

संजीव अरोड़ा को डराया जा रहा है

अब संजीव अरोड़ा के घर रेड की गई है। पहले भी अरोड़ा के रेड की थी कुछ नहीं मिला था। अब भी कुछ नहीं मिलेगा। संजीव अरोड़ा को डराया जा रहा है कि आपके कारोबार बंद कर देंगे अन्यथा भाजपा में आ जाओ। यह सब पंजाब में नहीं चलेगा। पंजाबी डरने वाले नहीं है। एक बार ही मोदी जी ने यू-टर्न लिया और माफी मांगी थी जब तीनों काले कानूनों को रद्द करना पड़ा था। उस समय भी उन्हें पंजाबियों ने झुकाया था। उसी बात का मोदी जी दिल में दर्द रखे बैठे हैं।

कभी कहते हैं चंडीगढ़ हम अलग से यूटी बना देंगे। उसका राज्यपाल अलग बना देंगे। कभी कहते हैं कि पंजाब यूनिर्वसिटी हमारी है। कभी कहते हैं कि भाखड़ा पर डेंम सीआईएफ लगाकर पानी हरियाणा को देंगे। कभी कहते हैं धान नहीं उठानी। कभी पंजाब की झांकी नहीं 26 जनवरी को दिखानी। आरडीएफ का पैसा नहीं देना। किस मुंह से वोट मांगने अब आएंगे।

मोदी की नीरव मोदी और विजय माल्या के साथ है तस्वीरें

मान ने कहा कि मैं ईडी के इस्तेमाल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं। कुछ दिन पहले एक कारोबारी पर रेड की और अमन अरोड़ा का नाम उससे जोड़ दिया। अमन अरोड़ा की कई लोगों के साथ तस्वीरें हैं। किसी के साथ तस्वीर खिंचवाने से पहले उसकी आईडी नहीं पूछ सकते। ऐसे तो मोदी जी की नीरव मोदी या विजय माल्या के साथ तस्वीरें है। बंगाल में अभी भाजपा ने शपथ ग्रहण करना है, उससे पहले ही पूरे बंगाल में आग लगी पड़ी है। दो समुदायों को लड़ाकर एक समुदाय के साथ खड़े होकर भाजपा वोट इक्ट्ठी करती है।

पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा है मजबूत, नहीं उगता नफरत का बीज

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा बहुत मजबूत है। हमारी धरती बहुत उपजाऊ है। यहां हर तरह का बीज उगता है, लेकिन नफरत का बीज यहां नहीं उगता। सुनील जाखड़ कह रहे हैं कि भगवंत मान पर देशद्रोह का केस दर्ज करो। अब ये लोग हमारे बारे में बोलेंगे।

आजादी के 52 साल RSS ने दफ्तर पर नहीं लगाया था झंडा

मान ने कहा कि RSS ने आजादी के बाद नागपुर में अपने दफ्तर पर 52 साल तक देश का झंडा नहीं लगाया था। मैंने ये बात संसद में भी बोली थी। सावरकर अंग्रेजों को चिट्ठियां लिखता था कि मुझे काले पानी की सजा से निकाल लो चाहे मेरे से बूट पालिश करवा लो। सिंकदर को भी पोरस ने रोका था। मोदी के विजय रथ को भी रोका जाएगा।

मोदी का विजय रथ पंजाब रोकेगा

मान ने कहा कि भाजपा जहां जाती है सबसे पहले वहां दंगे करवाती है, आग लगवाती है गोलियां चलवाती है। भाजपा आग लगाने वाली पार्टी है। 2027 में मोदी का विजय रथ पंजाब रोकेगा। अब जब रथ रुकेगा तो पहिए भी टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे, जो गिनने लायक नहीं रहेंगे। कौन क्या खाता है क्या पीता इस पर राजनीति की जा रही है। अगर मोदी जी ने विकास करना है तो हमारे बकाया फंड दे दें। अभी तक बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए जो फंड घोषित किया था वह नहीं दिया गया। भाजपा का बस चले तो राष्ट्रगान में से पंजाब शब्द हटाकर यूपी लिख दे।

बम धमाकों से भाजपा करती है चुनाव की तैयारी

सीएम मान ने कहा कि भाजपा अब पंजाब में बम धमाकों के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन राज्य में ये सहन नहीं होगा। भाजपा ने जो लीगल नोटिस देशद्रोही का भेजना है वह भेज दे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਟਰੱਕ ਦਾ ਕਹਿਰ, ਸੜਕ ‘ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੁਚਲਿਆ, ਦੋ ਦੀ ਮੌਤ ਤੇ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

Buland kesari/Hoshiarpur Accident; ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਮਿਆਣੀ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਅੱਡਾ ਪੁਲ ਪੁਖ਼ਤਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਬੇਕਾਬੂ ਟਰੱਕ ਵੱਲੋਂ ਕਹਿਰ ਮਚਾਉਣ ਦੀ...

You cannot copy content of this page