iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसंदिग्ध आतंकी छापे के दौरान छत से कूदकर भागा:नानी के घर में...

संदिग्ध आतंकी छापे के दौरान छत से कूदकर भागा:नानी के घर में छिपा; अमृतसर में पिता बोले- ट्रैक्टर बेच रूस भेजा था, अब खाने लिए नहीं बचा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमृतसर के रहने वाले संदिग्ध आतंकी (19) के पिता ने दावा किया कि 23 मई को उनके घर पर हुई छापेमारी के दौरान वह घर में मौजूद था, लेकिन छत से कूदकर फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद ही परिवार को पता चला कि वह उत्तराखंड में अपनी नानी के पास रह रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पिता के अनुसार, परिवार ने बेटे को रोजगार के लिए रूस भेजने में लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन वापस लौटने के बाद वह कथित तौर पर गलत संगत में पड़ गया। पिता ने कहा कि परिवार के पास अब खाने का सामान भी नहीं बचा। हमारी सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से सेना, BSF और पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड STF ने 15 जून आरोपी ईशानप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके घर से पहले ही 3 जिगाना पिस्टल, 3 बरेटा पिस्टल, 6 मेड इन चाइना पिस्टल, 20 मैगजीन और लगभग 900 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

ईशानप्रीत सिंह के पास ये सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर पर पहुंचाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके साथी अभी पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में एक्टिव थे।

घर के दरवाजे पर खड़े ईशानप्रीत के पिता जगजीत सिंह, कहा- बेटे को किसी ने बहकाकर इस रास्ते पर धकेला।
घर के दरवाजे पर खड़े ईशानप्रीत के पिता जगजीत सिंह, कहा- बेटे को किसी ने बहकाकर इस रास्ते पर धकेला।

ईशान के पिता ने कही ये बड़ी बातें….

iTree Network Solutions +91-8699235413

छापेमारी के दौरान घर पर था, छत से कूदकर भागा: ईशानप्रीत के पिता जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी परसों ही मिली थी। जगजीत ने बताया कि 23 मई को हमारे घर पर छापा पड़ा था, जिसके दौरान घर से 12 पिस्टल बरामद हुई थीं। छापेमारी के दौरान वह घर पर ही था, लेकिन बाद में छत से कूदकर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के बाद पता चला नानी के पास रह रहा था: पिता ने कहा- हमें भी उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह उत्तराखंड में अपनी नानी के पास रह रहा था। पिता ने आंखें भरते हुए कहा, ‘हमारा घर ही उजड़ गया है। आज घर में खाने के लिए भी पर्याप्त सामग्री तक नहीं है। हालांकि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ईशान के पास पिस्टल कैसे पहुंची।

किसी ने उसे बहकाकर इस रास्ते पर धकेला: जगजीत सिंह ने कहा कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम खुद नहीं उठा सकता और संभव है कि किसी ने उसे बहकाकर इस रास्ते पर धकेला हो। उन्होंने बताया कि वह स्वयं एक सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी एक अस्पताल में नौकरी करती हैं। दोनों सुबह काम पर चले जाते थे और देर शाम घर लौटते थे। और आजकल मेरी तबीयत ठीक न होने के कारण मेरी पत्नी ही अस्पताल में पानी पिलाने का कार्य करती है।

नौकरी के लिए रूस भेजा, पैसों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली तक बेचे: पिता के अनुसार, ईशान ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह रोजगार की तलाश में रूस गया था। बेटे को विदेश भेजने के लिए परिवार ने करीब 7 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके लिए उन्होंने वर्षों की बचत लगाने के साथ-साथ ब्याज पर पैसे लिए और यहां तक कि अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बेच दी। लेकिन विदेश भेजने वाले एजेंट ने कथित तौर पर उनके साथ धोखा किया और ईशान महज 13 से 14 दिन बाद वापस लौट आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अब हमारे हिस्से में सिर्फ दुख और आंसू ही बचे: पिता ने कहा- इस घटना का गहरा असर ईशान के मन पर पड़ा और संभवतः वह गलत संगत में पड़ गया। उन्होंने कहा कि बेटे से परिवार को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब सारी उम्मीदें टूट चुकी हैं। जगदीश सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनके हिस्से में सिर्फ दुख और आंसू ही बचे हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी:3 एसी की तारें और पाइप काटकर ले गए चोर, क्लीनिक खोलने पर पता चला

Buland kesari/लुधियाना के गांव काकोवाल स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर क्लीनिक में लगे तीन एयर कंडीशनर...

You cannot copy content of this page