Buland kesari/पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। 4 अगस्त तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। गुरूवार (30 जुलाई) को लुधियाना में जबरदस्त बारिश हुई। इस दौरान कोट मंगल सिंह नगर इलाके में ड्यूटी पर जा रहा बुजुर्ग साइकिल समेत खुले सीवरेज में जा गिरा।
यह घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे की है। बुजुर्ग के मुताबिक गटर में लोहे के सरिए लगे थे, जिस वक्त वह गिरा तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन उसने अपने पैर सरिए में फंसा लिए। जिसके बाद उन्हीं पर पैर रखकर वह बाहर की तरफ निकला और मदद मांगी। जिसके बाद लोगों ने बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें लगी हैं।
वहीं तेज बारिश के बीच गुरदेव नगर में अचानक सड़क धंस गई। यह कार फैक्ट्री मालिक शिवम गुप्ता की थी, जिसे ड्राइवर चला रहा था। ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर गुरदेव नगर में हीरो बेकरी की बैकसाइड वाली गली से जा रहा था। इसी दौरान कार एक साइड से दब रही थी। इस बारे में बाहर से गुजर रहे व्यक्ति ने उसे बताया। जब वह देखने के लिए बाहर निकला तो अचानक कार धंसी सड़क में पलट गई।
लुधियाना के मॉडल टाउन रोड पर दीप अस्पताल के बाहर सड़क पर बने गड्ढे के कारण पानी में 5 ई-रिक्शा पलट चुके हैं। समाज सेवी अरविंद शर्मा ने बताया कि वो लगातार नगर निगम के वाररूम में शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई नहीं आया।

लुधियाना में तेज बारिश के बाद जनकपुरी, गणेश नगर, हरगोविंद नगर, नीला झंडा रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, हजूरी रोड, चौड़ा बाजार, घंटाघर समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है। कई बाजारों में पानी दुकानों के भीतर घुस गया है। नगर निगम की तरफ से बरसाती पानी के जल्द निकासी के दावों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
इसी बीच लुधियाना के पूर्व सांसद रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- ‘स्मार्ट सिटी’ की हालत देखिए। भगवंत मान सरकार के तथाकथित ‘बदलाव’ की सच्चाई आज लुधियाना की सड़कों पर तैर रही है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी पानी में डूबी हुई है और आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ विज्ञापनों के जरिए विकास कर रही है। लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और मुख्यमंत्री झूठे सपने बेचने में व्यस्त हैं। क्या यही आपका ‘रंगला पंजाब’ है?
लुधियाना में जलभराव से जुड़े PHOTOS…








Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








