Buland kesari/जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी ने रोपड़ के सरकारी कॉलेज के खेल मैदान की वीडियो पोस्ट किया। भज्जी ने पंजाब सरकार के कार्यक्रम के लिए तहस नहस किए गए प्ले ग्राउंड को फिर से बनवाने का भरोसा दिया है।
भज्जी ने वीडियो के साथ कमेंट करते हुआ लिखा कि कोई बात नहीं, हौसला मत हारो दोस्तों। पंजाब सरकार अगर इस ग्राउंड को ठीक नहीं करवाती है, तो आप मुझे बताओ, मैं ठीक करवा कर देता हूं। पंजाब को दोबारा खेलों में बुलंदियों पर देखने का सपना है । वाहेगुरु मेहर करे।
रोपड़ के स्थानीय लोगों और खेलने आने वालों ने कहा कि सरकारी कॉलेज के इस मैदान को पैसे एकत्रित कर सही किया था। बुधवार को जब वह प्रैक्टिस के लिए आए तो पंजाब सरकार ने कार्यक्रम के लिए इसमें टैंट के पाइप गाड़ना शुरू कर दिए थे।
मैदान की हालत को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ रहे हैं। हमें लगता है कि फिर से इस मैदान को बनवना पाना मुश्किल हो जाएगा। हम कार्यक्रम का विरोध नहीं करते लेकिन कार्यक्रम के लिए दूसरी जगह भी चुनी जा सकती थी। पूर्व आप नेता और अब भाजपा में शामिल हरभजन सिंह के नेतृत्व में जालंधर के वलटर्न पार्क में क्रिकेट मैदान बनाने का काम भी अभी अधूरा है।
आप छोड़ने के बाद हरभजन सिंह अब खुलकर पंजाब सरकार के खिलाफ लिख रहे हैं। इससे पहले 17 जुलाई को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के दौरान हरभजन सिंह ने पंजाब को खेलों में आगे बढ़ाने की बात कही थी।

कार्यक्रम को लेकर उखाड़े मैदान पर बोले लोग…
- हमारे ट्रैक का सत्यानाश कर दिया है:मैदान में पहुंचे एक व्यक्ति ने कीचड़ की तरफ इशार कर बताया कि यह खेल के मैदान का ट्रैक था जिसका सत्यानाश कर दिया गया है। विद्यार्थी आज खेलने के लिए अपना सामान और बैग लेकर आए थे। पानी की बोतलें भरी हुई थीं, पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन जब यहां आकर यह हालात देखे, तो पूरी तैयारी धरी की धरी रह गई। मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे कॉलेज से बहुत प्यार है, मैं यहीं का छात्र हूं और यहीं पढ़ा हूं। यहां बहुत बुरा हाल था, जिसे हमने मिलकर ठीक किया था। इन्होंने यह बहुत गलत किया। चलिए, कार्यक्रम करवा रहे हैं तो उसके लिए और भी जगहें थीं। अनाज मंडी है, इतना बड़ा स्टेडियम है, वहां करवा सकते थे। यहां तो बच्चे रोज खेलते हैं, हमारे ट्रैक का बहुत बुरा हाल कर दिया है।
- हम साइकिल नही आने देते, मैदान में जेसीबी घुसा दी: एक एथलीट ने बताया कि जब आज मैं आया और आकर जब मैंने ट्रैक देखा, तो मैं हैरान रह गया। इस ट्रैक में बड़ी मुश्किल से सुधार हुआ था। यहां JCB घूम रही है, जिसे हम रोक नहीं सकते। हम तो यहां स्कूटर तक नहीं आने देते थे, किसी को साइकिल नहीं लाने देते थे। इस गाड़ी को देखिए, कहां अंदर घुसा रखी है। आज तक हमने यहां साइकिल तक नहीं आने दी। अगर हमारा कोई बच्चा साइकिल लेकर आ भी जाता, तो वह 20 बार माफी मांगता था कि मुझसे गलती हो गई, आगे से साइकिल नहीं लाउंगा।

- मैं आज मैदान में दौड़ नहीं लगा पाया: मैं पंजाब पुलिस की रनिंग के लिए यहां प्रैक्टिस करने आता हूं, लेकिन आज मैं यहां दौड़ नहीं लगा पाया। अब मैं स्टेडियम में दौड़ लगाकर आया हूं। स्टेडियम मुझे यहां से 5 किलोमीटर पड़ता है, जबकि यह मैदान मुझे सिर्फ 2 किलोमीटर पड़ता है। अब मुझे रोज स्पेशल स्टेडियम जाना पड़ेगा, पेट्रोल का खर्चा होगा, वह कौन देगा? मेरे घरवाले इतने अमीर नहीं हैं। हमारे रोपड़ शहर में यही एक ग्राउंड (ट्रैक) पास में है। यहां से बच्चे पुलिस में भर्ती होते हैं, बाकी भर्तियों में जाते हैं। यह जो स्टेज हमने बनाई है, यह हमने खुद आपस में पैसे इकट्ठा करके बनाई थी। इसका रखरखाव और जो भी खर्चा होता है वह हम खुद अपने पास से 10-10, 50-50 या 100-100 रुपए डालकर करते हैं।
पूर्व क्रिक्रेट हरभजन सिंह ने लिखा-
कोई बात नहीं, हौसला मत हारो दोस्तों। पंजाब सरकार अगर इस ग्राउंड को ठीक नहीं करवाती है, तो आप मुझे बताओ, मैं ठीक करवा कर देता हूं। पंजाब को दोबारा खेलों में बुलंदियों पर देखने का सपना है । वाहेगुरु मेहर करे।


Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








