Buland kesari/अश्लील-फोटो को लेकर हुए विवाद के बाद निहंग विक्की थॉमस बुड्ढा दल के पास देर रात पहुंचे और संगत और सिंहों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। विक्की थॉमस ने कहा कि उनसे गलती हुई है और वह इस गलती के लिए संगत से दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर उनके पास कोई भी विवादित सामग्री आती है, तो वह उसे सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे, बल्कि पहले अपने सिंहों के सामने रखेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इसके बाद मौके पर मौजूद निहंग मान सिंह, बुड्ढा दल ने कहा कि जब जसदीप सिंह से जुड़ा वीडियो सार्वजनिक किया गया था, तब संगत की ओर से मांग की गई थी कि विक्की थॉमस सामने आकर संगत और जत्थेदारों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि वीडियो के जरिए कई सिंहों का दिल दुखा है और इसी के चलते विक्की थॉमस को माफी मांगनी चाहिए।
जसदीप सिंह कोदोबारा बाणा पहनने की अनुमति नहीं
इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जसदीप सिंह को अभी तक पंथ की ओर से दोबारा बाणा पहनने या दस्तार सजाने की अनुमति नहीं दी गई है। कहा गया कि जसदीप सिंह भविष्य में पंथ की अगुवाई नहीं करेंगे। इस दौरान विक्की थॉमस ने हाथ जोड़कर कहा कि उनसे गलती हुई है और वह इस गलती के लिए संगत, सिंहों और जत्थेदारों से दिल से माफी मांगते हैं।

पंथ और कौम की बदनामी हुई
वहीं, जत्थेदार महाकाल सिंह और बाबा शमशेर सिंह ने कहा कि इस विवाद से पहले भी कई गलतियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब जसदीप सिंह को सम्मानित करने और उन्हें फरला देने की तैयारी की जा रही थी, तब विक्की थॉमस को इस बात पर गुस्सा आया कि ऐसे व्यक्ति को फरला कैसे दिया जा सकता है। इसी गुस्से में उन्होंने वीडियो पोस्ट कर दी, जिससे पंथ और कौम की बदनामी हुई।
विक्की थॉमस के लिए सेवा भी सुनाई
बाबा जी ने विक्की थॉमस के लिए सेवा भी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब भी वह तख्त श्री हजूर साहिब जाएं, तो माता साहिब देवा जी के स्थान पर सरबलोह के बर्तनों की सफाई की सेवा करें। इसके अलावा, जब भी पंथ खालसा के किसी जोड़ मेले में आएं, तो घोड़ों को पानी पिलाने और उनकी लीद उठाने की सेवा करें।
ये है वह फोटो, जिसको लेकर विवाद हुआ

जसदीप सिंह व विक्की थॉमस में विवाद
विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर लीक कीं तस्वीरें: विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ दिन पहले निहंग विक्की थॉमस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। विक्की का दावा था कि इन तस्वीरों में निहंग जसदीप सिंह बिना कपड़ों के एक अन्य सिख युवक के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में है। विक्की ने लिखा कि इस हरकत से जसदीप ने उनके दिल में बनी अपनी अच्छी छवि को एक झटके में बुझा दिया।
11 मिनट का सनसनीखेज वीडियो और गुनाह कबूला: विक्की थॉमस ने 11 मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि उसके पास ऐसी 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप भी हैं। इस वीडियो में विक्की ने जसदीप सिंह को की गई एक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक की। इस कॉल में जसदीप ने माना कि फोटो में वही है और नशे की हालत में उससे यह गलती हुई थी, जिस पर विक्की ने टोकते हुए कहा कि ‘यह गलती नहीं, गुनाह है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








