iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsएडवोकेट से चेन झपटकर भागे बदमाश:कार का शीशा खटखटाया, पहले ₹50 मांगे;...

एडवोकेट से चेन झपटकर भागे बदमाश:कार का शीशा खटखटाया, पहले ₹50 मांगे; मना करने पर की स्नैचिंग

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में डब्बू मार्केट के पास कार में अपने दोस्तों के साथ खाने-पीने आए एक एडवोकेट से सोने की चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बदमाश ने पहले गाड़ी का शीशा खटखटाकर ₹50 मांगे। मना करने पर उसने एडवोकेट के गले से करीब ढाई (2½) तोले की सोने की चेन खींची और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता राजदीप सिंह चूहान, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेशे से एडवोकेट हैं। 24 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ सराभा नगर की डब्बू मार्केट के पास पहुंचे थे। सभी लोग भाटिया प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के पास अपनी कार में बैठे हुए थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहले मांगे ₹50, मना करने पर खींच ली चेन

एडवोकेट राजदीप के अनुसार, जब वह कार में बैठे थे तभी एक क्लीन शेवन (मोना) युवक उनकी कार के पास आया। उसने शीशा खटखटाकर उनसे ₹50 मांगे। मना करने पर आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और इसी दौरान उनके गले में पहनी करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह पास ही खड़े अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नए कानून (BNS) के तहत मामला दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। ASI दविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन:एक घंटे में दुकानदार मुकरा, परिवार बोला- कभी बेचने तो कभी टूटने की बात कही

Buland kesari/जालंधर के अबादपुरा में एक युवक ने 18,000 रुपए की अपनी वाशिंग मशीन कबाड़ व्यापारी के पास मात्र 500 रुपए में गिरवी रख...

You cannot copy content of this page