iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकारोबारी से लूट की कोशिश:पिस्टल देखते ही भागे बदमाश; जालंधर में ससुराल...

कारोबारी से लूट की कोशिश:पिस्टल देखते ही भागे बदमाश; जालंधर में ससुराल से घर लौटते समय वारदात

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

 Buland kesari/लुधियाना में हौजरी कारोबारी से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कारोबारी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली, जिसके बाद संदिग्ध बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मामला थाना बस्ती जोधेवाल इलाके का है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत देने थाना बस्ती जोधेवाल पहुंचा, लेकिन काफी देर तक गेट खटखटाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

iTree Network Solutions +91-8699235413

2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्ध युवक आए

कारोबारी मोहित ने बताया कि वह 17 मई की रात अपने ससुराल जालंधर से घर लौट रहा था। उसका घर गुरु विहार, हौजरी कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित है। जैसे ही वह कॉलोनी के गेट के पास पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्ध युवक गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मोहित के अनुसार 2 युवक बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे, जबकि दो नीचे उतरकर उसकी तरफ आने लगे। उनके हावभाव और कपड़ों में छिपे सामान को देखकर उसे शक हुआ कि उनके पास धारदार हथियार हो सकते हैं। खतरा महसूस होते ही उसने तुरंत अपनी पिस्टल निकाल कर लोड कर ली।

पीड़ित द्वारा साझा किया गया वीडियो शॉट
पीड़ित द्वारा साझा किया गया वीडियो शॉट

व्हाइट रोज फैक्ट्री का पता पूछने लगे संदिग्ध

कारोबारी ने बताया कि पिस्टल देखते ही संदिग्ध युवक घबरा गए और उससे व्हाइट रोज फैक्ट्री का पता पूछने लगे। मोहित के मुताबिक युवकों की हालत ऐसी लग रही थी जैसे उन्होंने नशा किया हो। बाद में उसने व्हाइट रोज फैक्ट्री के मालिक से बात की तो पता चला कि संदिग्ध युवक वहां काम ही नहीं करते।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page