Buland kesari/जालंधर के सुची पिंड इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कार ड्राइवर पर चार राउंड गोलियां चलाईं। गोली कार ड्राइवर अनमोल की गर्दन को छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनमोल लद्देवाली का निवासी है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल अनमोल की मां बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की इलाके के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ दिनों से अनमोल की रेकी कर रहे थे। इसी वजह से अनमोल ने जिम जाने का समय शाम 6 बजे से बदलकर रात 9 बजे कर दिया था।

दो बाइक सवार युवकों ने किया हमला
बलजीत कौर के अनुसार, अनमोल रात करीब 10 बजे जिम से कार में घर लौट रहा था। जब वह सुची पिंड के पास पहुंचा, तो दो बाइक सवार युवकों ने उस पर पिस्तौल से गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बेटे की गाड़ी का कर किया फायरिंग
परिवार ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले सुची पिंड में मनदीप की हत्या हुई थी, जिसमें बल्ली नामक व्यक्ति ने अनमोल पर झूठा मामला दर्ज कराया था। बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि बल्ली, बब्बू, मुकेश और गोली सहित कुछ अन्य अज्ञात युवकों ने उनके बेटे की गाड़ी का पीछा किया, उसे घेरा और फिर फायरिंग कर दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा और डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








