iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsकुल्हड़ पिज्जा की मालकिन फूट-फूटकर रोई:बोली- लोग मेरे बच्चे को ड्रामेबाज कह...

कुल्हड़ पिज्जा की मालकिन फूट-फूटकर रोई:बोली- लोग मेरे बच्चे को ड्रामेबाज कह रहे; कपल के अश्लील वीडियो हुए थे वायरल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा की फाउंडर गुरप्रीत कौर रूप का मंगलवार को ट्रोलर पर गुस्सा फूट पड़ा। गुरप्रीत ने बच्चे और कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर को जवाब देते हुए वीडियो जारी किया। इस दौरान गुरप्रीत फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने रोते हुए ही कहा कि एक घटना से मेरी पूरी जिंदगी और परिवार को जज किया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत ने कहा कि एक ट्रोलर महिला ने उसके बच्चे को चरित्री यानी स्वांग करने वाला बताया। बच्चा उसके साथ पाठ कर रहा था, इसका वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया था और अब लोग उसके बच्चे को भी ड्रामेबाज कहने लगे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग उसकी ट्रोलिंग कर रहे हैं क्या वह जानते भी हैं कि सहज पाठ क्या होता है। मैंने अपनी मां से जो संस्कार सीखें है, वह अपने बच्चे को भी दे रही हूं।

3 साल पहले इस कपल का अश्लील वीडियो सामने आया था। इसके बाद दोनों पंजाब छोड़कर यूके चले गए थे और अभी वहीं पर रह रहे हैं। इस मामले को लेकर सहज और उनकी पत्नी की बजाय बहन हरनूर ने थाने में वायरल वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

हरनूर ने सहज की दुकान पर काम करने वाली एक लड़की तनिशा वर्मा पर ब्लैकमेलिंग करने और पैसे न देने पर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने के आरोप लगाए थे।

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कपल पंजाब छोड़ यूके चला गया।
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कपल पंजाब छोड़ यूके चला गया।

3 पॉइंट में पढ़िए गुरप्रीत कौर ने क्या कहा…

  • खुद ही जज कर लिया मैं कैसी लड़की हूं: गुरप्रीत कौर ने कहा कि मैंने गुरुवाणी पढ़ी है। मैं बचपन से पाठ करती आई हूं। ट्रोलर को पता है कि आनंद साहिब की कितनी पौड़ियां हैं? मुझे पूरा नितनेम कंठस्थ है। मुझे पूरा सुखमनी साहिब कंठस्थ है। पता नहीं कितने सहज पाठ कर चुकी हूं अब तक। सहज पाठ पता है क्या होता है? गुरु ग्रंथ साहिब का पूरा पाठ करना सहज पाठ होता है। पता नहीं कितने सहज पाठ के भोग डाल चुकी हूं अब तक। आपको पता है कि शादी से पहले मेरी लाइफ कैसी थी? शादी के बाद एक घटना हुई, उसके अकॉर्डिंग आपने मेरी इमेज इतनी खराब कर दी। आपने अपने अकॉर्डिंग मुझे जज कर लिया कि मैं कैसी लड़की हूं।
  • मेरी खामोशी, संस्कार और सोशल मीडिया की कड़वाहट: गुरप्रीत कौर ने कहा कि मैं आज तक नहीं बोली। मैं चुप रहती हूं। सोचती हूं कि चलो कोई बात नहीं। टाइम के साथ सब ठीक हो जाएगा। जो वैल्यूज मेरी मम्मी ने मुझे दिए हैं, मैं वही वैल्यूज अपने बच्चे को दे रही हूं। इसलिए मुझे किसी के ज्ञान की जरूरत नहीं है। सबसे ज्यादा हैरानी मुझे यह होती है कि लड़कियां ट्रोलिंग वाले मैसेज करती हैं। क्या आप खुद मां नहीं हैं किसी बच्चे की? या नहीं हैं, तो क्या आपको यह नहीं पता कि एक मां कितनी मुश्किल झेलकर बच्चे को जन्म देती है? हैरानी होती है मुझे कि कैसे आपके हाथ कमेंट टाइप करने के लिए चल जाते हैं।
  • ट्रोलर को कहा- कॉमन सेंस नहीं है क्या: गुरप्रीत ने कहा कि आज ही मैंने एक कमेंट देखा। एक औरत का मुझे कमेंट आया और कहा कि बच्चा भी मां की तरह ड्रामेबाज है। आई डोंट नो (मुझे नहीं पता), मुझे यह पंजाबी वर्ड नहीं आता कि चलित्तर करना क्या होता है। वह छोटा सा बच्चा ढाई साल का, उसे पता है चलित्तर करना क्या होता है? आप लोगों में कॉमन सेंस नहीं है कि आप बोल क्या रहे हो।
गुरप्रीत कौर रूप के इंस्टाग्राम पर 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं।
गुरप्रीत कौर रूप के इंस्टाग्राम पर 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

iTree Network Solutions +91-8699235413

देश में पहली बार कुल्हड़ में पिज्जा बनाया जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था।

जब उनकी शादी गुरप्रीत के साथ हुई, तो उनकी किस्मत बदल गई और उनका काम ऊंचाइयां छूने लगा। कपल काफी मशहूर हो गया था, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। दोनों पंजाब में काफी चर्चित हो गए थे।

कपल विवाद में पहली बार तब आया, जब कपल द्वारा एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की गई थी। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि दोनों को थाने में ही जमानत दे दी गई थी।

गुरप्रीत कौर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती रहती है।
गुरप्रीत कौर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती रहती है।

कपल के अश्लील वीडियो हुए थे वायरल इसके बाद कपल दोबारा तब चर्चा में आया जब उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो वायरल हुआ, तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी।

जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे।

बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉडकास्ट में पहुंचा, तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਛੋਟਾ ਹਾਥੀ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਨਾਲ ਲੁੱਟ: ਜਬਰਦਸਤੀ ਗੱਡੀ ਰੁਕਵਾਈ, ਚਾਬੀ ਕੱਢੀ; ਨਕਦੀ ਅਤੇ 2 ਮੋਬਾਈਲ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ; ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਜਾ...

Buland kesari/ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਊਥ ਸਿਟੀ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਮੇਗਾ ਫੂਡ ਸ਼ਾਪ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਭਾਰਤ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਕੋਲ ਲੁੱਟ ਦੀ ਇੱਕ ਸਨਸਨੀਖੇਜ਼ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ।...

You cannot copy content of this page