iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News"क्या सुनंदा शर्मा शादी से पहले ही 'मां' बन गईं? गायिका ने...

“क्या सुनंदा शर्मा शादी से पहले ही ‘मां’ बन गईं? गायिका ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा।”

Date:

National News

Buland kesari/ “जानी तेरा ना”, “दूजी वार प्यार” और “बिल्ली अख” जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। 32 वर्षीय गायिका ने बताया कि वह अविवाहित होने के बावजूद 9 बच्चों की मां हैं।“क्या सुनंदा शर्मा शादी से पहले ही ‘मां’ बन गईं? गायिका ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक पॉडकास्ट के दौरान सुनंदा शर्मा ने साझा किया कि कठिन दौर से गुजरने के बाद आध्यात्मिकता ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपने दिल के दरवाजे प्यार के लिए बंद कर दिए हैं। लेकिन उन्होंने अपनी ममता को कभी कम नहीं होने दिया। इसी भावना के चलते उन्होंने उन बच्चों को गोद लिया, जिन्होंने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है। 9 बच्चों को गोद लेने के बाद भी उनकी इच्छा है कि भविष्य में वह और बच्चों को भी गोद लें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पॉडकास्ट के दौरान जब बच्चों का जिक्र आया, तो सुनंदा शर्मा भावुक हो गईं। आंसुओं को रोकते हुए उन्होंने कहा, “मैं 9 बच्चों की मां हूं। उनमें से दो मेरे भाई के बच्चे हैं। बाकी बच्चों को मैंने गोद लिया है। उनमें से कुछ स्कूल में पढ़ते हैं, कुछ लड़कियां कॉलेज जाती हैं, एक लड़का यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है और दो अन्य छोटे बच्चे हैं।”

मां बनने के अनुभव पर बात करते हुए सुनंदा शर्मा ने आगे कहा, “हर कोई शादी करना चाहता है, लेकिन भगवान के साथ मेरा रिश्ता वास्तव में बहुत खास है। मुझे जिंदगी में वह सब कुछ मिला है, जिसकी मैंने कभी इच्छा की थी। मैं 32 साल की हूं। मैं मां बनने का अनुभव करना चाहती थी, यह जानना चाहती थी कि मां बनना कैसा होता है। भगवान ने मुझे यह अनुभव भी दिया, चाहे किसी भी माध्यम से।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

“और यह सिर्फ एक या दो बच्चे नहीं थे, बल्कि मैं 9 बच्चों की मां बन गई। फिलहाल मैं कुछ और बच्चों को गोद लेने की कोशिश कर रही हूं। मैं ऐसे बच्चों की तलाश करती हूं, जिनका इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है। पिछले साल मैंने एक बच्चे को गोद लिया, जिसकी मां का निधन हो गया था और जिसके पिता ने दूसरी शादी करने के लिए उसे छोड़ दिया था।”

सुनंदा शर्मा ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उन्हें शादी करने से ज्यादा अपने बच्चों और परिवार की देखभाल करने में संतुष्टि मिलती है। इसके अलावा उन्हें दुनिया घूमना भी बेहद पसंद है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सुनंदा शर्मा का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਪੁੱਤਰ ਕੋਮਲ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਡੀਓ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ

Buland Kesari/ **ਤਰਨਤਾਰਨ/ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ:** ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ...

CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार

Buland Kesari: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने...

ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਲੰਧਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ

Buland Kesari/ Parvinder Singh Jhota shot dead : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਟੀ ਡਰੱਗ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ...

You cannot copy content of this page