iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगुरदासपुर में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पंडित गिरफ्तार:बोली- रास्ता रोकर...

गुरदासपुर में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पंडित गिरफ्तार:बोली- रास्ता रोकर नंबर मांगा, बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/गुरदासपुर में पुलिस पंडित चंद्रहास भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। पंडित पर आरोप है कि उसने महिला का रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। हाथ पकड़ा। साथ ही जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से एक केस दर्ज है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ा। (AI जनरेटेड फोटो)
आरोपी ने महिला का हाथ पकड़ा। (AI जनरेटेड फोटो)

अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए…

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • पति के साथ लौट रही थी: 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी शादी हो चुकी है और मेरे तीन बेटियां और चार बेटे हैं। 25 मई को शाम करीब 7-8 बजे मैं अपने पति के साथ किसी काम से रेलवे स्टेशन दीनानगर गई थी। वहां से लौटते समय रेलवे स्टेशन फाटक के पास एक व्यक्ति, जिसे मैं चंद्रहास भारद्वाज के नाम से जानती हूं, मोटरसाइकिल पर आया और उसने मेरा रास्ता रोक लिया।
  • मोबाइल नंबर मांगा, हाथ पकड़ा: महिला ने आगे बताया कि आरोपी ने मुझसे मेरा मोबाइल नंबर मांगा। जब मैंने मना किया तो उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। मैंने विरोध किया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग गई और अपने घर पहुंची।
  • घर पहुंचकर परिवार को बताई सारी बात: घर पहुंचकर मैंने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद मैं अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से मुझे मानसिक रूप से काफी ठेस पहुंची है।
  • जांच के बाद आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की। शिकायत की जांच के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। 1 जून 2026 को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गुरुवार शाम (9 जून को) उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल करवाया गया।
एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह मामले की जानाकारी देते हुए
एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह मामले की जानाकारी देते हुए

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला पंडित चंद्रहास भारद्वाज हाथ और कुंडली देखने का काम करता है। मूलरूप से दीनानगर का रहने वाला है। उसका विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इस केस में वह जमानत मिली हुई थी।

आरोपी को पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा दीनानगर थाने के SHO सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चंद्रहास को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है और जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਏਅਰਪੋਰਟ ‘ਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਸੋਨਾ ਜ਼ਬਤ, 3 ਯਾਤਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਕਸਟਮ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ...

ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ 3 ਸਥਾਨਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਜਾਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

**ਸੈਂਟਰਲ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹਵਾਲਾਤੀ ਦੀ ਮੌਤ:** ਮਾਂ ਦਾ ਦੋਸ਼- ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਇਲਾਜ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ, ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਕਾਰਨ ਗਈ ਜਾਨ; ਢੰਗ ਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲ...

Buland kesari/ਲੁਧਿਆਣਾ ਸੈਂਟਰਲ ਜੇਲ੍ਹ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਵਿਵਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਘਿਰ ਗਈ ਹੈ। ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ 19 ਸਾਲਾ ਅੰਡਰਟ੍ਰਾਇਲ (ਹਵਾਲਾਤੀ) ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ...

You cannot copy content of this page