Buland kesari/न्यू चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट पर फायरिंग हुई है। यह हमला कुराली बाईपास पर हुआ। हालांकि इस हमले में हाईकोर्ट के पूर्व सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू बाल-बाल बच गए। गगनदीप चंडीगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट रहे बलविंदर जम्मू के बेटे हैं। हमले के बाद उनकी कार पर लगी गोलियों के निशान की फोटो सामने आई हैं।
इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 3 फायर किए। मौके से ये खोल बरामद कर लिए गए हैं। वहीं हमले के बाद हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन भड़क गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी कानूनी बिरादरी पर हमला है। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे।

जानिए, हमले को लेकर एडवोकेट जम्मू ने पुलिस को क्या बताया…
- घर से टाटा मोटर के शोरूम में निकला: चंडीगढ़ के सेक्टर 36B में रहने वाले गगनदीप जम्मू ने बताया कि वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी रह चुके हैं। 18 मई को दोपहर करीब सवा 3 बजे वह घर से चंडीगढ़ के फेज-2 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर के शोरूम में गए थे।
- शोरूम से दोस्तों से मिला, फिर रोपड़ चला गया: जम्मू ने आगे बताया- टाटा मोटर शोरूम में डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के बाद वह मोहाली के सेक्टर 80 में ब्लू ब्रिज के ऊपर जीत प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में गए। वहां से दोस्त कृष्ण चावला से मिलने प्रॉप्सलाह जुबली स्क्वायर एयरो सिटी से मिलने गए। फिर करीब साढ़े 6 बजे दोस्त ताहिल बजाज के साथ अन्य दोस्तों से मिलने रोपड़ के लिए निकल गए।
- रोपड़ से चंडीगढ़ लौट रहे थे: जम्मू ने बताया कि शाम 7.30 बजे वह अमायरा एम्पोरियो खरड़ में मैकडॉनल्ड्स पर रुके। वहां कुछ खाना खाया और वहां कुछ समय बिताया। इसके बाद वह ताहिल बजात के साथ रात करीब 8-सवा 8 बजे रोपड़ से निकले। जब उन्होंने भारतमाला प्रोजेक्ट ब्रिज पार किया और करीब 500 मीटर आगे कुराली बाईपास पर पहुंच गए।
- बाइक सवार ने गाड़ी पर पीछे से फायरिंग की: जम्मू के मुताबिक- कुराली बाईपास पर ही एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के पिछले टायर और पिछली खिड़की के नीचे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मुझे खतरे का पता चला और मैंने कच्ची सड़क पर गाड़ी रोक दी। इससे मेरी कार उल्टी साइड में खरड़ की तरफ मुड़ गई। फिर मैंने कार गलत साइड में चला दी। मुझे नहीं पता कि वह अनजान आदमी कहां भाग गया। उसने मुझे जान से मारने के इरादे से मुझ पर यह हमला किया है।
पिता बोले- पुलिस जांच में सच सामने आएगा गगनदीप के पिता सीनियर जर्नलिस्ट बलविंदर जम्मू ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके अलावा फिलहाल मेरे पास बताने के लिए और कुछ नहीं है।
DSP बोले- CCTV फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त कर रहे मुल्लापुर खरड़-2 के DSP हरकीरत सिंह ने बताया कि यह वारदात सोमवार रात करीब 10 बजे हुई। जैसे ही शिकायत मिली, पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली। फिलहाल आरोपियों के बारे में पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने कहा- सख्त कार्रवाई हो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि यह हमला केवल एक वकील पर नहीं, बल्कि पूरी कानूनी बिरादरी की गरिमा, स्वतंत्रता और निर्भीक कार्यप्रणाली पर हमला है। एसोसिएशन ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने कहा कि पूरी वकील बिरादरी गगनदीप जम्मू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








