iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsचंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान की मांग...

चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे; 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया है। ई-मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस थानों और पंजाब यूनिवर्सिटी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में 15 अगस्त के कार्यक्रमों में लोगों को शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यह ई-मेल 11 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया। इसमें चंडीगढ़ के स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी केंद्र, वाइंस चांसलर आफिस और गांधी भवन का भी जिक्र किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस टीम, बम जांच दल और डॉग स्क्वायड ने स्कूलों में पहुंचकर जांच की। स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की भी जांच की गई।

इन स्कूलों को धमकी

  • कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26
  • सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26
  • सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45बी शामिल हैं।
  • बम की जांच करती पुलिस।

15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की धमकी

ई-मेल में लोगों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को बचाएं और 15 अगस्त के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों। इसमें घर में रहने और जान बचाने की बात कही गई है। ई-मेल में चंडीगढ़ पुलिस के थानों पर 15 अगस्त तक ग्रेनेड से हमले किए जाने की धमकी भी दी गई है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदी और हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

स्कूल में आई धमकी वाली ई-मेल।
स्कूल में आई धमकी वाली ई-मेल।

खालिस्तान का समर्थन करने वाले नारे और नाम

iTree Network Solutions +91-8699235413

ई-मेल में अलगाववादी खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। इसमें चंडीगढ़ को खालिस्तान का हिस्सा बनाने की बात भी कही गई है। ई-मेल के अंत में कई लोगों के नाम लिखे गए हैं और एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े व्यक्ति का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति और उसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ई-मेल में दी गई धमकी वास्तविक है या किसी ने डर फैलाने के लिए इसे भेजा है।

स्कूल में जांच करती पुलिस।
स्कूल में जांच करती पुलिस।

चारों स्कूलों में जांच, कुछ संदिग्ध नहीं मिला

धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी चारों स्कूलों की सुरक्षा जांच शुरू की। बम जांच दल और डॉग स्क्वायड ने स्कूल परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों को खंगाला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस धमकी भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। ई-मेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है।

पहले भी कई बार मिल चुकी धमकी

चंडीगढ़ में सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी कई बार मिल चुकी है। शहर के स्कूलों, हाईकोर्ट, जिला अदालत, बस स्टैंड, पासपोर्ट कार्यालय और पंजाब सचिवालय समेत कई जगहों को पहले भी बम से उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी हैं। कुछ समय पहले चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय के सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को भी ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में रील बनाने पर विवाद:अशनील महाराज ने जताया ऐतराज; कहा-धार्मिक स्थलों में मर्यादा का रखें ख्याल

Buland kesari/अमृतसर के प्राचीन और ऐतिहासिक दुर्ग्याणा मंदिर में हिंदी गाने पर वीडियो को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल...

You cannot copy content of this page